BREAKING NEWS

logo

Advertisement
Advertisement

मेदिनीनगर नगर निगम का सड़कों के अतिक्रमणकारियों पर चला हथोड़ा


निगम ने अतिक्रमण करने वाले लोगों को दिया अल्टीमेटम, अगली बार से लगेगा 25 हजार का जुर्माना


मेदिनीनगर : शहर के सबसे व्यस्त मार्गों में शामिल स्टेशन रोड इन दिनों अतिक्रमण और बेतरतीब पार्किंग की समस्या से जूझ रहा था, लेकिन मीडिया और लोगों की शिकायत पर निगम प्रशासन हरकत में आया और अतिक्रमणकारियों पर सख्त कार्रवाई किया और अवैध रूप से सड़कों का अतिक्रमण करने वाले सारे लोगों को हटा दिया। 
 खासकर स्टेशन रोड बिरसा मुंडा प्रतिमा स्थित चौक के समीप सड़क किनारे फल दुकानों के बढ़ते कब्जे से यातायात व्यवस्था प्रभावित हो रही है। चौबीसों घंटे वाहनों की आवाजाही वाले इस मार्ग पर सड़क के किनारे दुकानें लगने और ग्राहकों के वाहनों की बेतरतीब पार्किंग से अक्सर जाम की स्थिति उत्पन्न हो रही है।
स्थानीय लोगों के अनुसार, फल विक्रेताओं ने सड़क के किनारे और मार्ग के मुहाने तक अपने ठेले व दुकानें फैला रखी हैं। इससे पैदल राहगीरों के लिए पर्याप्त जगह नहीं बचती और वाहन चालकों को भी संकरे रास्ते से गुजरना पड़ता है। खरीदारी करने वाले कई लोग अपने दोपहिया और चारपहिया वाहन सड़क पर ही खड़े कर देते हैं, जिससे समस्या और गंभीर हो जाती है।
अतिक्रमण हटाओ अभियान पर सवाल
नगर निगम की ओर से शहर में समय-समय पर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की जाती है। आज तो सड़कों पर से अतिक्रमण हटा दिया गया लेकिन इस पर निगरानी नहीं की जाती है और पुनः दुकानदार सड़कों का अतिक्रमण कर देते हैं।

स्थानीय नागरिकों ने मांग की है कि फल विक्रेताओं के लिए व्यवस्थित स्थान निर्धारित किया जाए तथा सड़क पर वाहनों की पार्किंग पर नियंत्रण लगाया जाए। इससे स्टेशन रोड पर यातायात सुचारु होने के साथ बेलवा टीकर चौक क्षेत्र में जाम की समस्या से भी राहत मिल सकती है।
स्टेशन रोड से अतिक्रमण हटाने का कई लोगों ने स्वागत किया है लेकिन उन्होंने साथ में यह भी कहा है कि यह व्यवस्था बराबर बनी रहे। यह निगम प्रशासन को बराबर देखरेख करना चाहिए।