BREAKING NEWS

logo

Advertisement
Advertisement

राज्य स्तर पर पलामू के 12 शिक्षकों को जेसीईआरटी ने किया सम्मानित


झारखंड शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (जेसीईआरटी),रांची  ने राज्य स्तर पर जेईपीसी के प्रेक्षागृह में आयोजित समारोह में राज्य के 190 के शिक्षकों को उत्कृष्ट सेवा के लिए 'राज्य शिक्षक योगदान सम्मान-2026' प्रदान किया गया। यह सम्मान जेसीईआरटी एवं जेईपीसी के निदेशक श्री शशिरंजन ने अपनी टीम के साथ प्रदान किया। इनमें पलामू जिला के 12 शिक्षक- शिक्षिकाएं शामिल हैं। शिक्षक सम्मान के लिए बेहतर शिक्षण के साथ शिक्षकों के लिए किया गया शोध,लाइव स्ट्रीमिंग,पुस्तक लेखन,माड्यूल निर्माण व शिक्षा में नवाचार को आधार बनाया गया। सम्मानित शिक्षकों को प्रशस्ति पत्र, स्मृति चिह्न व अंगवस्त्र प्रदान किया गया।
पलामू से सम्मानित होने वाले शिक्षकों में परशुराम तिवारी,प्रधानाध्यापक,मध्य विद्यालय रजवाडीह सदर,दिनेश कुमार शुक्ला, प्रधानाध्यापक,राजकीय बुनियादी विद्यालय पोलपोल,सदर मेदिनीनगर, अमरेन्द्र नारायण, मध्य विद्यालय शाहपुर चैनपुर,नीरज कुमार पांडेय,उत्क्रमित मध्य विद्यालय सुलमदाग,विश्रामपुर,नंदकिशोर कुमार, प्रधानाध्यापक उत्क्रमित मध्य विद्यालय केवाल,चैनपुर,श्वेता मिश्रा,उत्क्रमित मध्य विद्यालय हनुमाड़,सतबरवा,विनय कुमार, मध्य विद्यालय तरहसी,अभिषेक राज,मध्य विद्यालय इटको,नावाबाजार,पूजा सिन्हा,मध्य विद्यालय जोड़,सदर,डॉ. राजकुमार,प्लस टू सीता हाई स्कूल,हरिहरगंज,शिखा सिंह,प्लस टू ब्राह्मण उच्च विद्यालय, मेदिनीनगर तथा वीणा रहमान,मुख्यमंत्री उत्कृष्ट प्लस टू जिला स्कूल, मेदिनीनगर शामिल हैं। सम्मानित शिक्षकों ने भारत रत्न डा.सर्वपल्ली राधाकृष्णन को नमन करते हुए जेसीईआरटी के प्रति आभार प्रकट किया।