BREAKING NEWS

logo

Advertisement
Advertisement

कुणाल षाड़ंगी ने बच्चों के बीच मनाया मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का 51वां जन्मदिन, सैकड़ों बच्चों को दिए स्कूल शूज़


पोटका: जिले के पोटका प्रखंड अंतर्गत भाटिन स्थित लुगु मुर्मू रेजिडेंशियल ट्राइबल स्कूल में सोमवार को राज्य के मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन का 51वां जन्मदिन बच्चों के बीच मनाया गया। कार्यक्रम का आयोजन नाम्या स्माइल फाउंडेशन के संस्थापक एवं झामुमो के केंद्रीय प्रवक्ता कुणाल षाड़ंगी की ओर से किया गया।

इस अवसर पर कुणाल षाड़ंगी ने माता-पिता से वंचित बच्चों के साथ मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के जन्मदिन का केक काटा। साथ ही विद्यालय में सैकड़ों बच्चों को स्कूल शूज़ प्रदान किए गए। 

कुणाल षाड़ंगी ने कहा कि बच्चों के चेहरों पर मुस्कान लाना ही इस आयोजन का सबसे बड़ा उद्देश्य है। 

कार्यक्रम में लुगु मुर्मू रेजिडेंशियल ट्राइबल स्कूल के प्रधानाचार्य एवं संचालक रामो सोरेन जी, फूलों मुर्मू जी सहित विद्यालय परिवार के शिक्षक-शिक्षिकाएं, तथा स्माइल फाउंडेशन के सदस्य सुरजीत सोरेन, रूही दास मुण्डा, और विक्रम शॉव उपस्थित रहे।