BREAKING NEWS

logo

Advertisement
Advertisement

आईटीआई कॉलेज पिपरा कला में बिजली व्यवस्था का अभाव, विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल


मेदिनीनगर। सतबरवा प्रखंड के पिपरा कला स्थित आईटीआई कॉलेज में समुचित विद्युत व्यवस्था नहीं होने का मामला सामने आया है। झारखंड प्रदेश श्रम, नियोजन, प्रशिक्षण एवं कौशल विकास विभाग के अंतर्गत संचालित तकनीकी शिक्षण संस्थान में बिजली जैसी बुनियादी सुविधा का अभाव विद्यार्थियों के प्रशिक्षण और भविष्य को प्रभावित कर सकता है।

कांग्रेस नेता सह अधिवक्ता रामदेव प्रसाद यादव ने इस स्थिति पर चिंता जताते हुए संबंधित विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाया है। उन्होंने कहा कि आईटीआई जैसे तकनीकी संस्थान में विद्यार्थियों को व्यावहारिक एवं तकनीकी प्रशिक्षण दिया जाता है। ऐसे में बिजली की समुचित व्यवस्था नहीं होने से प्रशिक्षण की गुणवत्ता प्रभावित होने की आशंका है।

उन्होंने सरकार एवं संबंधित विभाग से मांग की है कि पिपरा कला आईटीआई कॉलेज में जल्द से जल्द स्थायी एवं समुचित विद्युत व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, ताकि विद्यार्थियों को तकनीकी प्रशिक्षण प्राप्त करने में किसी तरह की परेशानी नहीं हो और संस्थान का संचालन सुचारु रूप से हो सके।