BREAKING NEWS

logo

Advertisement
Advertisement

मेरा भारत - राष्ट्रीय खेल दिवस - 2026 युवा कनेक्ट कार्यक्रम का सफल आयोजन जमशेदपुर महिला*विश्वविद्यालय में हुआ


एनएसएस  के द्वारा राष्ट्रीय खेल दिवस 2026 युवा कनेक्ट कार्यक्रम का आयोजन बिष्टुपुर कैंपस में किया गया । इस कार्यक्रम का आयोजन विश्वविद्यालय की माननीय कुलपति प्रो इला कुमार के सफल मार्गदर्शन में हुआ ।
कार्यक्रम के पहले चरण में राष्ट्रीय स्तर में वर्चुअल माध्यम से किया गया । जिसमें युवा कार्यक्रम एवं खेलकूद मंत्रालय भारत सरकार की ओर से श्री मनसुख लाल मांड विया ने पिछले 12 वर्षों से भारत के खेल यात्रा एवं खेलों के प्रोत्साहन हेतु केंद्र सरकार द्वारा चलाए गए विभिन्न कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी दी । तत्पश्चात एक लघु फिल्म के द्वारा भारत के खेल उपलब्धियों को दर्शाते हुए युवाओं को भविष्य में होने वाली ओलंपिक एवं कॉमनवेल्थ खेलों के लिए प्रेरित किया गया ।
इसके पश्चात माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने वर्चुअल संबोधन के द्वारा देश के 1389 संस्थाओं के युवाओं को संबोधित किया । माननीय प्रधानमंत्री जी ने विकसित भारत के लक्ष्य को पूरा करने के लिए कहां - "खेलेगा युवा तो खिलेगा युवा " । उन्होंने आगे यह भी कहा कि भारत के युवा   को नशा मुक्त  विकसित भारत के निर्माण के लिए खेलों के प्रति अपनी रुचि बढ़ानी होगी  और भारत सरकार ने खेलों के बजट को भी बढ़ाया है और साथ ही 5 वर्ष से 15 वर्ष की प्रतिभाओं को तराशने के अभियान की जानकारी भी दी ।
प्रधानमंत्री जी के संबोधन के प्रतिभाओं जिला स्तरीय कार्यक्रम का शुभारंभ विश्वविद्यालय की  डीन स्ट्रडेन्ट्स अफेयर्स  डॉ किश्वर आरा   , एनएसएस कोऑर्डिनेटर डॉ ग्लोरिया पूर्ति ने दीप प्रज्वलन के साथ किया । 
तत्पश्चात युवा फुटबॉल प्रतिभा रिचा सिंह  एवं कल्पना हांसदा  को सम्मानित किया गया ।  डीन स्टूडेंट्स अफेयर्स डॉ० किश्वरआरा द्वारा नशा मुक्त भारत की शपथ दिलाई गई।युवा फुटबॉलर रिचा सिंह ने अपने अनुभव को  छात्राओं के समक्ष व्यक्त किया । इसके बाद सभी नस स्वयंसेविकाओं को माय भारत पोर्टल में पंजीकृत करने के लिए अपील की गई और धन्यवाद ज्ञापन के पश्चात राष्ट्रीय गान से कार्यक्रम का समापन हुआ इस कार्यक्रम में एन एसएस ऑफिसर डॉ डी पुष्प लता, डॉ सुनीता कुमारी, डॉ त्रिपुरा झा, डॉ सजीत महतो, डॉ प्रभात कुमार ,सुश्री तेजा एवं विश्वविद्यालय की छात्राओं ने बड़ी संख्या में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई ।