हुसैनाबाद में पलामू दिव्यांग संघ की बैठक, 8 महीने से पेंशन लंबित होने पर जताया आक्रोश
हुसैनाबाद:कृष्णा यादव
हुसैनाबाद:पलामू दिव्यांग संघ की हुसैनाबाद प्रखंड कमिटी की बैठक रविवार को अमन-चैन के उदय प्रताप सिंह के आवास पर हुई। अध्यक्षता संरक्षक उदय प्रताप सिंह ने की, जबकि संचालन जिलाध्यक्ष उमेश कुमार मेहता ने किया।
बैठक में संगठन के पंचायत स्तर तक विस्तार और दिव्यांगजनों को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने पर रणनीति बनी।
प्रखंड अध्यक्ष विंध्याचल कुमार सिंह ने संगठन को मजबूत करने और अधिक दिव्यांगजनों को जोड़ने पर जोर दिया। वहीं उपसचिव नसीम अंसारी ने इंदिरा गांधी राष्ट्रीय दिव्यांग पेंशन 8 महीनों से लंबित रहने का मुद्दा उठाया। इस पर अधिकारियों को ज्ञापन सौंपने का निर्णय लिया गया।
मौके पर प्रखंड सचिव सुरेंद्र पासवान, कोषाध्यक्ष मुन्ना साव, मीडिया प्रभारी वीरेंद्र सिंह सहित कई सदस्य मौजूद रहे।






