BREAKING NEWS

logo

Advertisement
Advertisement

प्रदीप कुमार वर्मा को राष्ट्रीय मंत्री की जिम्मेदारी मिलना झारखंड के लिए गौरव : दिनेश कुमार


राष्ट्रीय संगठन में नई जिम्मेदारी मिलने पर दिनेश कुमार ने रांची आवास पहुंचकर किया अभिनंदन, सफल कार्यकाल की दी शुभकामनाएं

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री नितिन नबीन द्वारा घोषित राष्ट्रीय टीम में झारखंड से राज्यसभा सांसद एवं भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष श्री प्रदीप कुमार वर्मा जी को राष्ट्रीय मंत्री का दायित्व मिलने पर दिनेश कुमार जिला प्रभारी, पूर्वी सिंहभूम ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर श्री दिनेश कुमार अपने सहयोगी एवं भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष श्री उमेश रंजन साहू जी के साथ रांची स्थित सरला बिरला परिसर में श्री प्रदीप कुमार वर्मा जी के आवास पहुंचे। उन्होंने बुके भेंट कर एवं अंगवस्त्र ओढ़ाकर उनका आत्मीय अभिनंदन किया।

श्री दिनेश कुमार ने कहा कि डॉ. प्रदीप कुमार वर्मा जी को राष्ट्रीय संगठन में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलना केवल उनके लिए सम्मान का विषय नहीं, बल्कि पूरे झारखंड के लिए गौरव की बात है। संगठन के प्रति उनकी निष्ठा, कर्मठता, अनुभव और कार्यकर्ताओं के साथ निरंतर जुड़ाव को राष्ट्रीय नेतृत्व ने सम्मान दिया है।

उन्होंने कहा कि भाजपा में कार्यकर्ता के परिश्रम और संगठन के प्रति समर्पण को सदैव सम्मान मिलता है। राष्ट्रीय स्तर पर मिली यह नई जिम्मेदारी डॉ. वर्मा के लंबे संगठनात्मक अनुभव का परिणाम है। उनके अनुभव और कार्यक्षमता का लाभ अब राष्ट्रीय स्तर पर संगठन को मिलेगा तथा झारखंड की आवाज को भी राष्ट्रीय पटल पर और मजबूती मिलेगी।

श्री दिनेश कुमार ने कहा कि भाजपा एक ऐसा राजनीतिक संगठन है, जहां दायित्व व्यक्ति का नहीं, बल्कि संगठन और राष्ट्रसेवा का माध्यम होता है। डॉ. प्रदीप कुमार वर्मा जी नई जिम्मेदारी का पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ निर्वहन करते हुए संगठन को और मजबूत करेंगे, ऐसा विश्वास है।

उन्होंने राष्ट्रीय नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि झारखंड के एक वरिष्ठ एवं कर्मठ नेता को राष्ट्रीय टीम में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलना प्रदेश भाजपा के प्रत्येक कार्यकर्ता के लिए उत्साह और प्रेरणा का विषय है।

श्री दिनेश कुमार ने डॉ. प्रदीप कुमार वर्मा जी के सफल एवं यशस्वी कार्यकाल की मंगलकामना करते हुए उन्हें पुनः हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष श्री उमेश रंजन साहू और भाजयुमो नेता धनेश्वर सिंह भी उपस्थित रहे।