logo

Advertisement
Advertisement

‘शिक्षकों का सम्मान, शिक्षा का उत्थान’ विषयक सेमिनार


‘शिक्षकों का सम्मान, शिक्षा का उत्थान’ विषयक सेमिनार को सफल बनाने के लिए बैठकों का दौर जारी
-27 अगस्त को पीपुल्स एकेडमी, न्यू बाराद्वारी में प्रधानाध्यापकों की बैठक
जमशेदपुर। जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय की पहल पर 6 सितंबर को ‘शिक्षकों का सम्मान, शिक्षा का उत्थान’ विषयक सेमिनार को सफल बनाने के लिए व्यवस्था से जुड़े लोग प्रतिदिन बैठक कर रहे हैं। यह सेमिनार मूलतः झारखंड की शिक्षा व्यवस्था को लेकर आय़ोजित किया जा रहा है। 
रविवार को विधायक सरयू राय के आवासीय कार्यालय में हुई बैठक में 27 अगस्त को पीपुल्स एकेडमी, न्यू बाराद्वारी में आयोजित होने वाली प्रधानाध्यापकों की बैठक को लेकर विस्तृत चर्चा हुई। यह बैठक अपराह्न 3 बजे से होनी है। इस बैठक में कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए प्रधानाध्यापकों का सुझाव लिया जाएगा।
बैठक में बताया गया कि शहर के सरकारी-निजी विद्यालयों से संपर्क शुरु किया जा चुका है। इस कार्यक्रम को लेकर शिक्षकों-प्रधानाध्यापकों में उत्साह देखा जा रहा है। 
गौरतलब है कि 6 सितंबर को सुबह 9.30 बजे से माइकल जॉन ऑडिटोरियम में सेमिनार हेतु पंजीकरण शुरु हो जाएगा। उद्घाटन सत्र सुबह 10 से 11 बजे तक चलेगा। प्रथम सत्र प्राथमिक विद्यालयों के नाम रहेगा जो सुबह 11.30 से 12.30 तक चलेगा। दूसरा सत्र माध्यमिक विद्यालयों से संबद्ध होगा जो दोपहर 12.30 से डेढ़ बजे तक चलेगा। तीसरा सत्र दोपहर 2.30 से 3.30 तक चलेगा जो उच्च एवं तकनीकी शिक्षा को समर्पित रहेगा। चौथा सत्र दोपहर 3.30 से साढ़े चार बजे तक चलेगा जिसमें छात्र आंदोलन के विभिन्न आयामों पर प्रकाश डाला जाएगा। बैठक में सुबोध श्रीवास्तव, चंद्रदीप पांडेय, कृष्ण कुमार, अजय कुमार, नवनीत कुमार, विनीत, आदित्य आदि शामिल रहे।