• सुरक्षा और EVM-VVPAT भंडारण व्यवस्था का लिया जायजा
रांची एक्सप्रेस ब्यूरो
देवघर : जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त सौरभ कुमार भुवानियां ने शनिवार को कल्याणपुर स्थित वेयर हाउस का औचक निरीक्षण कर वस्तुस्थिति का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने वेयर हाउस की सम्पूर्ण सुरक्षा व्यवस्था का बारीकी से अवलोकन किया। उन्होंने विद्युत व्यवस्था, वीवीपैट हॉल, बीयू हॉल सहित भारत निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित सभी मानकों की जांच की।
डीसी ने निरीक्षण के क्रम में निम्न बिंदुओं पर विशेष ध्यान दिया:
- सुरक्षा : वेयर हाउस गेट पर लगे सील, परिसर में प्रतिनियुक्त जवानों की तैनाती और ड्यूटी रोस्टर की जांच की
- निगरानी : परिसर व कमरों में लगे CCTV कैमरों की कार्यशीलता देखी
- सुरक्षा उपकरण : अग्निशमन यंत्रों का अवलोकन कर समय-समय पर फायर एक्सटिंग्विशर की जांच और साफ-सफाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया
- मानक अनुपालन : भारत निर्वाचन आयोग द्वारा तय सभी मापदंडों के शत-प्रतिशत अनुपालन को लेकर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक व उचित दिशा-निर्देश दिए
निरीक्षण के दौरान उप-निर्वाचन पदाधिकारी सागरी बराल, पुलिस पदाधिकारी, सभी मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि और संबंधित कर्मी उपस्थित थे।
उपायुक्त ने कहा कि आगामी चुनावों के मद्देनजर EVM-VVPAT के सुरक्षित भंडारण को लेकर किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।






