नई
दिल्ली, ग्लोबल मार्केट से आज कमजोरी के संकेत मिल रहे
हैं। अमेरिकी बाजार पिछले सत्र के दौरान गिरावट के साथ बंद हुए थे। डाउ
जॉन्स फ्यूचर्स भी आज कमजोरी के साथ कारोबार करता हुआ नजर आ रहा है।
यूरोपीय बाजार में पिछले सत्र के दौरान मिला-जुला कारोबार होता रहा। वहीं
एशिया के बाजार में आज बिकवाली का दबाव बना हुआ है।
जियो पॉलिटिकल
टेंशन के कारण अमेरिकी बाजार पिछले सत्र के दौरान दबाव में कारोबार करने के
बाद कमजोरी के साथ बंद हुए। एस एंड पी 500 इंडेक्स 0.43 प्रतिशत टूट कर
6,878.88 अंक के स्तर पर बंद हुआ। इसी तरह नैस्डेक ने 214.48 अंक यानी 0.94
प्रतिशत फिसल कर 22,663.90 अंक के स्तर पर पिछले सत्र के कारोबार का अंत
किया। वहीं डाउ जॉन्स फ्यूचर्स आज फिलहाल 391.58 अंक यानी 0.80 प्रतिशत की
गिरावट के साथ 48,586.34 अंक के स्तर पर कारोबार करता हुआ नजर आ रहा है।
यूरोपीय
बाजार पिछले सत्र के दौरान मिले-जुले परिणाम के साथ बंद हुए। एफटीएसई
इंडेक्स 0.59 प्रतिशत की मजबूती के साथ 10,910.55 अंक के स्तर पर बंद हुआ।
इसके विपरीत सीएसी इंडेक्स ने 0.47 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 8,580.75 अंक
के स्तर पर पिछले सत्र के कारोबार का अंत किया। इसके अलावा डीएएक्स इंडेक्स
0.02 प्रतिशत की मामूली गिरावट के साथ 25,284.26 अंक के स्तर पर बंद हुआ।
एशियाई
बाजार में आज गिरावट का रुख बना हुआ है। एशिया के नौ बाजार में से सात के
सूचकांक कमजोरी के साथ लाल निशान में कारोबार कर रहे हैं, जबकि एक सूचकांक
सांकेतिक बढ़त के साथ का हरे निशान में कारोबार करता हुआ नजर आ रहा है।
दक्षिण कोरिया के स्टॉक एक्सचेंज में छुट्टी होने की वजह से कोस्पी इंडेक्स
में आज कोई बदलाव नहीं हुआ है। एशियाई बाजार में इकलौता शंघाई कंपोजिट
इंडेक्स 0.13 अंक की सांकेतिक तेजी के साथ 4,163.01 अंक के स्तर पर कारोबार
कर रहा है।
दूसरी ओर, गिफ्ट निफ्टी 167.50 अंक यानी 0.66 प्रतिशत
की गिरावट के साथ 25,117.50 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसी तरह
ताइवान वेटेड इंडेक्स 117.49 अंक यानी 0.33 प्रतिशत तक गिर गया है। जकार्ता
कंपोजिट इंडेक्स में आज बड़ी कमजोरी नजर आ रही है। फिलहाल यह सूचकांक
149.72 अंक यानी 1.82 प्रतिशत टूट कर 8,085.77 अंक के स्तर पर पहुंचा हुआ
है।
इसी तरह स्ट्रेट्स टाइम्स इंडेक्स 88.24 अंक यानी 1.77 प्रतिशत
फिसल कर 4,906.83 अंक के स्तर पर आ गया है। इसके अलावा हैंग सेंग इंडेक्स
425.54 अंक यानी 1.62 प्रतिशत की गिरावट के साथ 26,205 अंक के स्तर पर, सेट
कंपोजिट इंडेक्स 1.34 प्रतिशत लुढ़क कर 1,507.72 अंक के स्तर पर और
निक्केई इंडेक्स 780.27 अंक यानी 1.33 प्रतिशत टूट कर 58,070 अंक के स्तर
पर कारोबार कर रहे हैं।
ग्लोबल मार्केट से कमजोरी के संकेत, एशिया में भी बिकवाली का दबाव





