BREAKING NEWS

logo

पांच दिनों से लापता युवक का मिला शव, जांच में जुटी पुलिस


रांची एक्सप्रेस संवादाता

चतरा।शहर से सटे जयशंकर नगर सजना गांव निवासी अनिश कुमार सिंह (28) का शव शनिवार दोपहर जिला नियोजनालय कार्यालय के समीप बरामद किया गया। वह बीते पांच दिनों से लापता था, जिससे परिजन काफी परेशान थे।शव मिलने की सूचना मिलते ही सदर थाना प्रभारी अवधेश कुमार सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की प्रक्रिया शुरू कर दी है।मिली जानकारी के अनुसार अनिश कुमार सिंह बीते तीन मार्च की शाम घर से निकला था, लेकिन उसके बाद वह वापस नहीं लौटा। परिजनों ने अपने स्तर पर रिश्तेदारों और दोस्तों के यहां काफी खोजबीन की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला। इसी बीच उसकी पत्नी शीतल देवी ने सदर थाना चतरा में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराते हुए पति की खोजबीन की गुहार लगाई थी। शनिवार को शव मिलने की खबर से परिजनों में कोहराम मच गया और उनका रो-रोकर बुरा हाल है। इधर पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।वही आक्रोशित परिजनों ने केसरी चौक जाम कर दिया है।स्थानीय पुलिस जाम हटाने की प्रयास कर रहे थे तो वही परिजन हत्यारा की गिरफ्तारी व मुबाब्जे की मांग पर अड़े थे।खबर लिखे जाने तक जाम नही हटा था।