BREAKING NEWS

logo

Advertisement
Advertisement

रूपी सोरेन के निधन पर जिला प्रशासन ने जताया शोक, अर्पित की श्रद्धांजलि




रांची एक्सप्रेस संवाददाता

चतरा। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की माता रूपी सोरेन के निधन पर गुरुवार को चतरा जिला प्रशासन की ओर से शोक संवेदना व्यक्त की गई। समाहरणालय स्थित उपायुक्त कार्यालय कक्ष में आयोजित कार्यक्रम में अधिकारियों ने स्वर्गीय रूपी सोरेन के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी।इस दौरान उपायुक्त रवि आनंद, पुलिस अधीक्षक अनिमेष नैथानी, अपर समाहर्ता अरविंद कुमार एवं जिला योजना पदाधिकारी शिशिर पंडित ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। अधिकारियों ने शोकाकुल परिजनों को इस दुःख की घड़ी में धैर्य, शक्ति एवं संबल प्रदान करने की कामना की।