देवघर "एम्स" में 41वां राष्ट्रीय नेत्रदान पखवाड़ा सह जागरूकता रैली का आयोजन
• "नेत्रदान - दृष्टि का उपहार" का दिया संदेश.
रांची एक्सप्रेस ब्यूरो
देवघर : देवघर "एम्स" के नेत्र रोग विभाग द्वारा 41वें राष्ट्रीय नेत्रदान पखवाड़ा के अवसर पर शुक्रवार को एक जागरूकता रैली का आयोजन किया गया।
इसका मुख्य उद्देश्य आम लोगों में नेत्रदान और कॉर्नियल अंधता के प्रति जागरूकता फैलाना था।
कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 10:30 बजे अकादमिक भवन से हुई। एम्स देवघर के माननीय कार्यकारी निदेशक प्रो. डॉ. नितिन एम. गंगाने ने हरी झंडी दिखाकर जागरूकता मार्च को रवाना किया।
इस अवसर पर उन्होंने नेत्रदान के महत्व पर प्रकाश डालते हुए सभी से नेत्रदान की शपथ लेने की अपील की।
यह रैली अकादमिक भवन से शुरू होकर ओपीडी रिसेप्शन एरिया तक गई। रैली का नेतृत्व नेत्र रोग विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. अभिषेक ओंकार, डॉ. सुजित दास और डॉ. मनीष कर्ण ने किया। रैली में विभाग के सभी फैकल्टी सदस्य, रेजिडेंट डॉक्टर, संपूर्ण नेत्र रोग टीम और एमबीबीएस-2023 बैच के छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
रैली के दौरान डॉ. विनीता, डॉ. शिवानी, डॉ. हर्ष, डॉ. मुस्कान, डॉ. पायल, डॉ. अनमोल, डॉ. मयंक, डॉ. कीर्ति, सुश्री ममोनी, सुश्री अल्पना, श्री निर्मल, श्री ध्रुव, श्री अमन, सुश्री रोजी, श्री पंकज, सुश्री अनीता, सुश्री सरिता और एमबीबीएस छात्रों ने उत्साह के साथ "नेत्रदान महादान है", "आओ करें नेत्रदान - दें किसी को दृष्टि का दान" जैसे जागरूक नारों से लोगों को जागरूक किया।
विभागाध्यक्ष डॉ. अभिषेक ओंकार ने बताया कि देश में कॉर्निया की कमी के कारण हजारों लोग अंधता का शिकार हैं, जिसे नेत्रदान से रोका जा सकता है। एक व्यक्ति के नेत्रदान से दो लोगों को रोशनी मिल सकती है। इसलिए लोगों को आगे आकर नेत्रदान का संकल्प लेना चाहिए।






