BREAKING NEWS

logo

Advertisement
Advertisement

गोड्डा में शिक्षक दिवस पर उत्कृष्ट शिक्षण के लिए 80 शिक्षक सम्मानित


रांची एक्सप्रेस संवाददाता 

गोड्डा : शिक्षक दिवस के अवसर पर जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डाइट), गुम्मा, गोड्डा में भव्य एवं गरिमामयी समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में जिले में शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले 80 शिक्षकों को सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि जिला शिक्षा पदाधिकारी मिथिला टुडू, जिला शिक्षा अधीक्षक दीपक कुमार एवं अतिरिक्त जिला कार्यक्रम पदाधिकारी नलिनी रंजन ने शिक्षकों को शॉल, स्मृति चिह्न एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया।

शिक्षकों का चयन उनके उत्कृष्ट शिक्षण कार्य, विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में योगदान तथा विगत वर्षों में विद्यालयी शिक्षा के स्तर को बेहतर बनाने में निभाई गई भूमिका के आधार पर किया गया। निपुण असेसमेंट टेस्ट में गोल्ड विद्यालय, बेस्ट SHVR, बेस्ट पीएम श्री स्कूल, बोर्ड परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन तथा जिला एवं अंतर-जिला स्तर पर टॉपर विद्यार्थियों के चयन जैसे उपलब्धियों को भी सम्मान के प्रमुख आधारों में शामिल किया गया। 

सम्मान प्राप्त करने के बाद शिक्षक रीतेश रंजन ने भावुक होते हुए कहा कि एक शिक्षक के जीवन में इससे बड़ा कोई पुरस्कार नहीं हो सकता कि उसके पढ़ाए हुए बच्चे सफलता के नए कीर्तिमान स्थापित करें। यह सम्मान केवल उनका व्यक्तिगत सम्मान नहीं, बल्कि विद्यालय के समर्पित सहयोगियों, कर्मठ प्रधानाचार्य एवं मेहनती विद्यार्थियों की लगन और विश्वास का परिणाम है। 

इस अवसर पर डाइट के शिक्षक मनोज कुमार, विनोद कुमार यादव, शिक्षक प्रदीप कुमार गोस्वामी, नूतन कुमारी, आभा कुमारी, सुनीता कुमारी सहित अन्य शिक्षक उपस्थित थे।