डीसी के निर्देश पर लगा जनता दरबार, अपर समाहर्ता ने सुनीं लोगों की समस्याएं.
• मैयां सम्मान योजना, आपूर्ति, भू-अर्जन के मामले सबसे ज्यादा.
• सभी शिकायतों पर 1 सप्ताह में रिपोर्ट देने का आदेश.
रांची एक्सप्रेस ब्यूरो
अमित कुमार
देवघर : आम लोगों की समस्याओं का त्वरित समाधान के लिए डीसी सौरभ कुमार भुवानियां के निर्देश पर मंगलवार 23 जून को जनता दरबार का आयोजन किया गया। इसकी अध्यक्षता अपर समाहर्ता हीरा कुमार ने की।
जनता दरबार में जिलास्तर के सभी विभागों के अधिकारी और कर्मी मौजूद रहे ताकि शिकायतों का समाधान मौके पर ही किया जा सके। शहर और गांव से आए लोगों ने झारखंड मुख्यमंत्री मैयां सम्मान योजना, आपूर्ति विभाग, भू-अर्जन, अंचल और शिक्षा विभाग से जुड़ी शिकायतें रखीं।
अपर समाहर्ता हीरा कुमार ने एक-एक कर सभी आवेदकों की बात सुनी। उन्होंने भरोसा दिलाया कि जो भी शिकायतें सामने आई हैं उनकी जांच कराकर जल्द समाधान कराया जाएगा।
दरबार के दौरान विभिन्न विभागों से जुड़े कई आवेदन शिकायत के रूप में आए। अपर समाहर्ता ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी आवेदनों का भौतिक सत्यापन कर शीघ्र निपटारा करें। साथ ही उन्होंने कहा कि सभी शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई कर एक सप्ताह के अंदर प्रतिपुष्टि उपायुक्त कार्यालय को भेजें। इससे शिकायतों के निपटारे की निगरानी हो सकेगी।





