BREAKING NEWS

logo

Advertisement
Advertisement

राष्ट्रीय खेल दिवस पर सारवां प्लस टू विद्यालय में एथलेटिक्स प्रतियोगिता, विजेताओं को किया गया सम्मानित


रांची एक्सप्रेस संवाददाता 

सारवां (देवघर) : राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर प्लस टू विद्यालय सारवां के प्रांगण में शनिवार को एथलेटिक्स प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि सारवां थाना प्रभारी संदीप कुमार और विद्यालय के प्रधानाचार्य संदीप सौरभ ने हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद के तैल चित्र पर माल्यार्पण और पुष्प अर्पित कर की। इस दौरान सभी शिक्षक उपस्थित रहे।

इसके बाद बालक और बालिका दोनों वर्गों के लिए 100 मीटर से लेकर 800 मीटर तक की दौड़ और कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन हुआ, जिसमें बच्चों में गजब का जुनून और उत्साह देखने को मिला।

इस अवसर पर विद्यालय के उन होनहार खिलाड़ियों को भी मुख्य अतिथि के हाथों मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया, जिन्होंने राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में विद्यालय का प्रतिनिधित्व किया है और जिनका चयन राष्ट्रीय स्तर के लिए हुआ है।

प्रतियोगिता में बालक वर्ग के 100 मीटर दौड़ में आदित्य कुमार राउत ने प्रथम, रूपेश कुमार वर्मा ने द्वितीय और आदर्श कुमार राउत ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं 400 मीटर में भी आदित्य कुमार राउत प्रथम रहे।

बालिका वर्ग में 100 मीटर में अंजू कुमारी प्रथम, करिश्मा कुमारी द्वितीय और गुड़िया कुमारी तृतीय रहीं। 200 मीटर में अंजू कुमारी ने फिर पहला स्थान हासिल किया, जबकि 400 मीटर में रीना कुमारी ने बाजी मारी।

मौके पर वशिष्ठ सिंह कुशवाहा, सिद्धनाथ कुमार, सरफुद्दीन अंसारी, विजय कुमार साव, प्रकाश कुमार झा, राणा प्रताप सिंह, निशांत भूषण झा, खेल शिक्षक महेंद्र विश्वकर्मा, भोला यादव सहित कई शिक्षक उपस्थित थे। मंच संचालन राजीव रंजन सिंह ने किया।