BREAKING NEWS

logo

Advertisement
Advertisement

आज शाम 07 बजे देवघर के आसमान में उतरेंगे भोलेनाथ.


• बाबानगरी में आस्था और तकनीक का दिखेगा अद्भुत संगम.

• बाबा मंदिर से 05 किलोमीटर दूर तक "ड्रोन शो" को देख सकेंगे लोग. 

अमित कुमार,
रांची एक्सप्रेस ब्यूरो 

देवघर : राजकीय श्रावणी मेला-2026 में भक्ति और तकनीक का अद्भुत संगम देखने को मिल रहा है। 

झारखंड सरकार के पर्यटन विभाग द्वारा बुधवार, 19 अगस्त को शिवलोक परिसर में दूसरी बार भव्य ड्रोन शो का आयोजन किया जा रहा है।

शाम 07:00 बजे के बाद सैकड़ों स्वदेशी ड्रोन आसमान में एक साथ उड़ान भरेंगे। डिजिटल रोशनी से सराबोर ये ड्रोन भगवान शिव, त्रिशूल, डमरू और बाबा बैद्यनाथ मंदिर की अलौकिक आकृतियां बनाकर श्रद्धालुओं को अभिभूत कर देंगे।

इस "डिजिटल लाइट शो" को बाबा मंदिर से 05 किलोमीटर की परिधि तक साफ देखा जा सकेगा। सुल्तानगंज से आए कांवरियों और स्थानीय श्रद्धालुओं के लिए यह दृश्य आस्था और आधुनिकता का अनूठा संगम होगा।

जिला प्रशासन ने कार्यक्रम को लेकर सुरक्षा और भीड़ नियंत्रण के पुख़्ता इंतजाम किए हैं। पर्यटन विभाग ने सभी से अपील की है कि वे इस ऐतिहासिक पल के साक्षी बनें।

अधिकारियों का मानना है कि यह "ड्रोन शो" श्रावणी मेला-2026 को एक नई पहचान देगा और देवघर आने वाले हर शिवभक्तों के दिलों में बाबाधाम की यादें हमेशा के लिए बस जाएंगी।