BREAKING NEWS

logo

मधुपुर में मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार ने ली बीएलओ की ट्रेनिंग क्लास.


• फॉर्म प्रोसेसिंग और मतदाता सूची की तकनीकी शंकाओं का ऑन-स्पॉट समाधान.  

रांची एक्सप्रेस ब्यूरो 
अमित कुमार 

देवघर : मतदाता सूची पुनरीक्षण को लेकर मंगलवार 23 जून को मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार ने मधुपुर प्रखंड पहुंचकर बीएलओ और बीएलओ सुपरवाइजरों की विशेष ट्रेनिंग का भौतिक निरीक्षण किया।  

प्रशिक्षण कार्यक्रम में मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने फील्ड स्तर के अधिकारियों से सीधे बातचीत की। उन्होंने मतदाता सूची पुनरीक्षण और फॉर्म प्रोसेसिंग से जुड़ी सभी शंकाओं को सुना। तकनीकी समस्याओं का समाधान मौके पर ही किया गया ताकि मैदानी स्तर पर काम में कोई बाधा न आए।  

मीडिया से बातचीत करते हुए के. रवि कुमार ने कहा कि मतदाता सूची में एक भी पात्र भारतीय नागरिक छूटेगा नहीं और कोई अपात्र व्यक्ति नहीं जुड़ेगा। उन्होंने बीएलओ को पारदर्शिता और सटीकता के साथ काम करने का निर्देश दिया।  

इस दौरान जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त सौरभ कुमार भुवानियां, उप निर्वाचन पदाधिकारी और संबंधित अधिकारी भी उपस्थित थे। सभी अधिकारियों को समय-सीमा में पुनरीक्षण का काम पूरा करने के निर्देश दिए गए।