मुख्य सचिव अविनाश कुमार ने सपरिवार की बाबा बैद्यनाथ की पूजा-अर्चना, शिवलिंग पर किया जलाभिषेक
■ डीसी सौरभ कुमार भुवानिया ने मुख्य सचिव को स्मृति चिन्ह भेंट कर किया सम्मान
रांची एक्सप्रेस संवाददाता
देवघर : राजकीय श्रावणी मेला-2026 के दौरान झारखण्ड के मुख्य सचिव अविनाश कुमार ने मंगलवार को सपरिवार बाबा बैद्यनाथधाम पहुंचकर पूजा-अर्चना की।
मुख्य सचिव अपने परिजनों के साथ गर्भगृह में बाबा के शिवलिंग पर जलाभिषेक किया।
मुख्य सचिव ने विधि-विधान से बाबा को दूध, जल और पंचामृत अर्पित कर राज्य की सुख-समृद्धि और श्रावणी मेला के सफल आयोजन की कामना की। पूजा के दौरान मंदिर के पुरोहितों ने वैदिक मंत्रोच्चार किए।
पूजा-अर्चना के पश्चात उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी सौरभ कुमार भुवानियां ने मुख्य सचिव को बाबा मंदिर की प्रतिकृति वाला स्मृति चिन्ह और अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया। इस दौरान मंदिर प्रशासन और जिला प्रशासन के अधिकारी भी उपस्थित थे।
उल्लेखनीय है कि श्रावणी मेले में देश-विदेश से लाखों श्रद्धालु बाबा बैद्यनाथ के दर्शन और जलार्पण के लिए देवघर आते हैं। प्रशासनिक कार्यों के साथ मुख्य सचिव का सपरिवार बाबाधाम पहुंचना आस्था और व्यवस्था दोनों का संदेश देता है।





