एसआईआर की समस्याओं को लेकर कांग्रेस के प्रदेश महासचिव पहुंची मधुपुर कार्यालय
रांची एक्सप्रेस संवाददाता
मधुपुर (देवघर) : एसआईआर-2026 को लेकर आम लोगों को हो रही विभिन्न समस्याओं एवं परेशानियों को लेकर झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी की महासचिव शबाना खातून मधुपुर प्रखंड कार्यालय पहुंचकर अंचल अधिकारी और प्रखंड विकास पदाधिकारी से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने मतदाताओं के नाम, दस्तावेजों तथा मतदाता सूची से संबंधित मामलों में लोगों को आ रही दिक्कतों से अधिकारी को अवगत कराया।
शबाना खातून ने कहा कि SIR प्रक्रिया महत्वपूर्ण है, लेकिन इसके दौरान किसी भी पात्र मतदाता का नाम मतदाता सूची से नहीं छूटना चाहिए। उन्होंने अधिकारियों से मांग की कि जिन लोगों को दस्तावेज या नाम में किसी प्रकार की समस्या आ रही है, उनकी समस्याओं का नियमानुसार समाधान किया जाए तथा आम लोगों को आवश्यक जानकारी और सहयोग उपलब्ध कराया जाए।
अंचल अधिकारी और प्रखंड विकास पदाधिकारी ने शबाना खातून को समस्याओं के समाधान के लिए आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया। शबाना खातून ने कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में प्रत्येक पात्र नागरिक का मताधिकार सुरक्षित रहना चाहिए और SIR प्रक्रिया के दौरान आम जनता को किसी प्रकार की परेशानी नहीं होनी चाहिए। इसको लेकर कांग्रेस की पूरी टीम हर प्रखंड कार्यालय में आम लोगों की हो रही समस्याओं का समाधान के लिए मौजूद रहेगी।






