देवघर विधायक सुरेश पासवान ने जेएमएम महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य से की मुलाकात.
• संजय मंडल का इस्तीफा मंजूर नहीं, वो आज भी हमारे पुराने साथी:- विधायक.
फोटो
रांची एक्सप्रेस ब्यूरो
अमित कुमार
देवघर : झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय महासचिव सह प्रवक्ता सुप्रियो भट्टाचार्य के देवघर दौरे के दौरान शुक्रवार को स्थानीय राजद विधायक सुरेश पासवान ने उनसे औपचारिक मुलाकात की। इस दौरान विधायक ने उनका कुशलक्षेम जाना। मौके पर झामुमो के वरीय नेता सुरेश साह भी मौजूद रहे।
पत्रकारों ने जब विधायक सुरेश पासवान से निगम कर्मचारी नेता सह राजद के सक्रिय कार्यकर्ता संजय मंडल को विधायक प्रतिनिधि पद से हटाने को लेकर सवाल पूछा, तो उन्होंने कहा कि संजय मंडल उनके पुराने साथी रहे हैं और सामाजिक लड़ाई लड़ने वाले व्यक्ति हैं।
उन्होंने साफ किया कि पार्टी को अगर लगता है कि किसी ने कोई गलती की है तो कार्रवाई करती है, लेकिन संजय मंडल आज भी उनके साथी हैं। संजय मंडल द्वारा इस्तीफा दिए जाने के सवाल पर विधायक ने कहा कि “हम लोगों ने उनका इस्तीफा अभी मंजूर नहीं किया है।"





