देवघर ट्रेजरी घोटाला: सारवां सीएचसी की लेखाकार सविता कुमारी की अग्रिम जमानत पर 24 जून को सुनवाई.
• अग्रिम जमानत याचिका संख्या- 482/2026 पर प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश की अदालत में होगी सुनवाई.
रांची एक्सप्रेस ब्यूरो
अमित कुमार
देवघर : जिले के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) सारवां में हुई वित्तीय गड़बड़ी से जुड़े देवघर ट्रेजरी घोटाला मामले में बड़ी खबर सामने आई है। इस मामले में आरोपी लेखाकार सविता कुमारी की अग्रिम जमानत याचिका संख्या- 482/2026 पर अगली सुनवाई 24 जून 2026 को होगी।
ज्ञात हो कि, जिला एवं सत्र न्यायाधीश 'कौशल किशोर झा' के कोर्ट में दाखिल याचिका का अग्रिम जमानत याचिका संख्या- 482/2026 है। याचिका 08.05.2026 को दाखिल की गई थी। उसी दिन पहली सुनवाई भी हुई थी। केस का CNR Number JHDG010019322026 दर्ज है।
कोर्ट रिकॉर्ड के अनुसार मामला अभी 'हियरिंग' स्टेज में है। पिछली सुनवाई 22.06.2026 को हुई थी जिसमें रूटीन ऑर्डर पारित हुआ था। अब प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश, कोर्ट नंबर 1 में 24.06.2026 को इस अग्रिम जमानत याचिका पर सुनवाई होगी।
सारवां सीएचसी में वित्तीय अनियमितता के आरोप में देवघर ट्रेजरी घोटाला का केस दर्ज है। इसी मामले में लेखाकार सविता कुमारी ने गिरफ्तारी की आशंका के चलते प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश की अदालत में अग्रिम जमानत के लिए याचिका दाखिल की है।
कोर्ट के फैसले पर सभी की नजर है कि सविता कुमारी को अग्रिम जमानत मिलती है या नहीं।





