रांची एक्सप्रेस संवाददाता
गोड्डा : जिला विधिक सेवा प्राधिकार के तत्वाधान में शनिवार को व्यवहार न्यायालय परिसर में लोक अदलत का आयोजन किया गया।
इस दौरान विभिन्न मामलों से संबंधित चार वादों का निष्पादन किया गया वहीं 64,800 रूपये की वसूली की गई। निष्पादित मामले में क्रिमिनल कंपाउंडेबल के चार मामले में 22800 की वसूली हुई। बिजली बिल के मद में ₹64,800 की वसूली की गई।
मामले के त्वरित निष्पादन को लेकर चार न्यायिक बेंच का गठन किया गया था। इसमें प्रथम न्यायिक बेंच पर पारिवारिक वाद, मेट्रीमोनियल वाद एवं सीआरपीसी की धारा 125 से संबंधित मामले की सुनवाई हुई।
इस बेंच पर परिवार न्यायालय के प्रधान जज अनिल कुमार पांडेय एवं एलएडीसी अजीत कुमार सुनवाई कर रहे थे। दूसरे न्यायिक बेंच पर एमएसीसी वाद, सिविल अपील, क्रिमिनल अपील, भूमि अधिग्रहण, राजस्व के मामले, श्रम वाद एवं अन्य ट्रिव्यूनल व बिजली के मामले की सुनवाई की गयी। इसकी सुनवाई जिला जज द्वितीय निरुपम कुमार एवं डिप्टी एलएडीसी रीतेश कुमार सिंह कर रहे थे। तीसरे न्यायिक बेंच पर सीजेएम कोर्ट,एसीजेएम, सबजज तृतीय, सबजज पंचम कोर्ट से संबंधित मामले का निष्पादन किया गया। इस बेंच पर सीजेएम चंदन व एलएडीसी राहुल कुमार सुनवाई कर रहे थे।
चौथे न्यायिक बेंच पर एसडीजेएम, प्रथम श्रेणी न्यायिक दंडाधिकारी मुक्ति भगत, राज कल्याण, सतीश कुमार मुंडा, अमित बंसल, खालिद रसीद अली अहमद कोर्ट के मामले की सुनवाई हुई। इस बेंच पर एसडीजेएम अनुप्रिया सांगा एवं एलएडीसी आयुष राज सुनवाई कर रहे थे।







