BREAKING NEWS

logo

Advertisement
Advertisement

डीसी की अध्यक्षता में जनता दरबार का आयोजन


• सुनी आमजनों की समस्याएं

संवाददाता 

गोड्डा : डीसी लोकेश मिश्रा के द्वारा समाहरणालय स्थित कार्यालय प्रकोष्ठ में जनता दरबार का आयोजन किया गया। इस दौरान जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे आमजनों ने उपायुक्त के समक्ष अपनी-अपनी समस्याओं एवं शिकायतों को रखा। 

उपायुक्त ने बारी-बारी से आमजनों की समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुना तथा संबंधित अधिकारियों को मामलों के त्वरित एवं नियमानुसार निष्पादन के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। जनता दरबार में मुख्य रूप से व्यक्तिगत एवं सार्वजनिक समस्याओं, विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ, भूमि संबंधी मामले, पेंशन, आवास, रोजगार सहित अन्य मामलों से संबंधित आवेदन प्राप्त हुए।

उपायुक्त ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनता द्वारा प्राप्त शिकायतों एवं आवेदनों का संवेदनशीलता के साथ प्राथमिकता के आधार पर निष्पादन सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि आमजनों की समस्याओं का समयबद्ध समाधान जिला प्रशासन की प्राथमिकता है। 

उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों को प्राप्त आवेदनों पर आवश्यक कार्रवाई करते हुए नियमों के अनुरूप त्वरित निष्पादन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। 

साथ ही आमजनों से अपील की गई कि वे अपनी समस्याओं एवं शिकायतों को उचित माध्यम से जिला प्रशासन के समक्ष रखें, ताकि उनका समाधान नियमानुसार किया जा सके।