BREAKING NEWS

logo

मधुपुर: रेड क्रॉस ने दी विजय प्रकाश शाह को श्रद्धांजलि, शोक संतप्त परिजनों को सौंपा शोक पत्र.


• अध्यक्ष अरुण गुटगुटिया बोले- दुख की घड़ी में रेड क्रॉस परिवार आपके साथ, विजय जी का जाना अपूरणीय क्षति. 

फोटो 

रांची एक्सप्रेस ब्यूरो 
अमित कुमार 

देवघर : भारतीय रेड क्रॉस सोसायटी अनुमंडल शाखा, देवघर ने अपने आजीवन सदस्य विजय प्रकाश शाह के आकस्मिक निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है। शुक्रवार को संस्था के सदस्यों ने राजबाड़ी रोड स्थित उनके आवास पर पहुंचकर उनकी धर्मपत्नी व बच्चों को शोक संदेश पत्र सौंपा।  

मौके पर मधुपुर रेड क्रॉस सोसायटी के अध्यक्ष अरुण गुटगुटिया ने कहा कि विजय प्रकाश शाह बहुत ही सरल और मिलनसार स्वभाव के व्यक्ति थे। उनका सानिध्य संस्था को हमेशा मिलता रहा। उनके निधन से रेड क्रॉस परिवार को अपूरणीय क्षति हुई है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि इस दुख की घड़ी में पूरा रेड क्रॉस परिवार शोकाकुल परिजनों के साथ खड़ा है।  

विजय प्रकाश शाह रेड क्रॉस के आजीवन सदस्य नीरज कुमार शाह के पिता थे। शोक सभा में उनके पुत्र नीरज शाह, धीरज शाह व सूरज शाह मौजूद रहे। वहीं रेड क्रॉस की ओर से हेमंत नारायण सिंह, काली प्रसाद झा, रुपेश सिन्हा, दीपक मिश्रा, सुचेता घोष, सबिला अंजुम समेत अन्य सदस्य उपस्थित थे।