देवघर पुलिस को बड़ी सफलता, डकाय जंगल से 03 साइबर ठग गिरफ्तार
अमित कुमार,
रांची एक्सप्रेस ब्यूरो
देवघर : देवघर एसपी प्रवीण पुष्कर के आदेशानुसार जिले में साइबर अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस उपाधीक्षक (साइबर) कैलाश प्रसाद महतो के नेतृत्व में 24 अक्टूबर 2026 को सारठ थाना क्षेत्र के डकाय जंगल में छापेमारी कर 03 साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है।
पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि डकाय जंगल में कुछ संदिग्ध साइबर अपराधी फर्जी तरीके से Flipkart / Amazon के कस्टमर केयर प्रतिनिधि, Airtel Payment Bank पदाधिकारी एवं Google पर Phonepe Customer Care के नाम पर आम लोगों को ठगी का शिकार बना रहे हैं। सूचना के सत्यापन के बाद छापेमारी दल ने घेराबंदी कर तीनों को दबोच लिया। अभियुक्तों के पास से बरामद मोबाइल फोन और सिम की प्रारंभिक जांच में साइबर ठगी में उनकी संलिप्तता पाई गई है।
गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान :-
1. सिंकू भोक्ता, उम्र करीब 32 वर्ष, पे0- स्व0 अशोक प्रसाद भोक्ता, सा0-ढीबा, थाना-पथरड्डा ओ.पी. (सारठ), जिला-देवघर
2. चंदन यादव, उम्र करीब 22 वर्ष, पे0-अशोक यादव, सा0-बडा मोहनपुर, थाना-सोनारायठाढी, जिला-देवघर
3. रौशन कुमार मंडल, उम्र करीब 24 वर्ष, पे0-मनिकांत मंडल, सा0-चोरखेदा, थाना-जरमुंडी, जिला-दुमका के रूप में हुई है।
गिरफ्तार अपराधी फर्जी Google Pay / PhonePe / Airtel Payment Bank कस्टमर केयर पदाधिकारी बनकर उपभोक्ताओं को कैश-बैक का झांसा देकर ठगी करते थे। साथ ही PM Kisan Yojana, बिजली बिल, RTO चालान के नाम पर APK फाइल भेजकर मोबाइल का एक्सेस लेकर खाते से पैसे उड़ाते थे। इसके अलावा फर्जी Airtel Payment Bank पदाधिकारी बनकर Airtel Thanks App के माध्यम से कार्ड बंद करने और फिर चालू कराने के नाम पर ठगी करते थे।
पुलिस के अनुसार मौके पर से 03 मोबाइल फोन, 04 सिम कार्ड एवं 02 ATM कार्ड की बरामदगी हुई है।
छापामारी दल में साइबर थाना के पु0नि0 नागेन्द्र कुमार मंडल, सोनारायठाढी थाना प्रभारी रोहित दांगी, सारठ थाना प्रभारी दीपक कुमार शाह सहित सशस्त्र बल शामिल थे।


.jpg)



