BREAKING NEWS

logo

देवघर में सांसद निशिकांत दुबे ने की 24 घंटे फ्री एंबुलेंस सेवा "नमो सेवा" शुरू,


• 5 विधानसभा क्षेत्र कवर.   

रांची एक्सप्रेस ब्यूरो 
अमित कुमार 

देवघर : मरीजों को समय पर इलाज पहुंचाने के लिए अब 24 घंटे मुफ्त एंबुलेंस सेवा उपलब्ध होगी। गोड्डा लोकसभा सांसद निशिकांत दुबे की पहल और माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रेरणा से "नमो सेवा" 24x7 फ्री एंबुलेंस सेवा का उद्घाटन सोमवार 22 जून को शाम 4 बजे शिवधाम, देवघर में हुआ।  

मिली जानकारी के अनुसार यह सेवा महगामा, गोड्डा, पोड़ैयाहाट, जरमुंडी और देवघर मधुपुर विधानसभा क्षेत्रों में संचालित होगी। मरीज या परिजन टोल-फ्री नंबर 1800 11 2500 पर कॉल करके 24 घंटे, 365 दिन मुफ्त एंबुलेंस सेवा ले सकेंगे।  

गोड्डा सांसद निशिकांत दुबे द्वारा सोमवार 22 जून को अपने देवघर आवास 'शिवधाम' से इसका शुभारंभ किया गया।
सांसद ने कहा कि पीएम मोदी की प्रेरणा से शुरू की गई यह सेवा ग्रामीण इलाकों में स्वास्थ्य सुविधा को मजबूत करेगी। आपात स्थिति में मरीजों को अस्पताल तक पहुंचाने में देरी नहीं होगी।  

'शिवधाम' में हुए उद्घाटन कार्यक्रम में स्थानीय लोग, भाजपा कार्यकर्ता और सामाजिक कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मौजूद रहे।

सांसद ने सभी लोगों से अपील की कि आपातकाल में इस टोल-फ्री नंबर का उपयोग करें। "विकास की इस यात्रा में आप सभी सादर आमंत्रित हैं" का संदेश देते हुए उन्होंने सेवा को जन-जन तक पहुंचाने की बात कही।