BREAKING NEWS

logo

मंत्री सुदिव्य सोनू की अध्यक्षता में श्रावणी मेला- 2026 की समीक्षा बैठक संपन्न


रांची एक्सप्रेस ब्यूरो 

देवघर : आगामी राजकीय श्रावणी मेला-2026 की तैयारियों को लेकर शनिवार को देवघर परिसदन सभागार में उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक हुई। 
बैठक की अध्यक्षता नगर विकास, उच्च एवं तकनीकी शिक्षा, पर्यटन, कला संस्कृति, खेलकूद एवं युवा कार्य मंत्री सुदिव्य कुमार 'सोनू' ने की।

बैठक में उपायुक्त देवघर सौरभ कुमार भुवानियां और उपायुक्त दुमका अभिजीत सिन्हा ने पी.पी.टी के माध्यम से विभागवार तैयारियों की जानकारी दी।

नगर विकास मंत्री मंत्री सुदिव्य कुमार 'सोनू' ने कहा कि इस वर्ष मेला 30 जुलाई से 28 अगस्त तक चलेगा। ऐसे में 28 तारीख तक सभी तैयारियां हर हाल में पूरी कर ली जाएं।

1. सुलभ और सुरक्षित जलार्पण: देवतुल्य श्रद्धालुओं को बाबा नगरी में बेहतर अनुभूति मिले, इसके लिए सभी सुविधाएं दुरुस्त की जाएं।  
2. वीआईपी दर्शन पर पूर्ण रोक: श्रावणी मेला के दौरान Out of Turn Darshan - VIP, VVIP दर्शन पूरी तरह बंद रहेगा, ताकि आम श्रद्धालुओं को असुविधा न हो।  
3. बेहतर आवासन: तीनों टेंट सिटी में श्रद्धालुओं के ठहरने की सुविधा पहले की तुलना में वृहद और बेहतर की जाएगी।  
4. सुविधाओं में इजाफा: मेला क्षेत्र में पेयजल, शौचालय, स्नानगृह, मिस्टकूलिंग और इंद्र वर्षा की संख्या बढ़ाई जाएगी। गर्मी-उमस से बचाव के लिए विशेष इंतजाम होंगे।  
5. फीडबैक सिस्टम: मेला क्षेत्र में QR कोड आधारित फीडबैक सिस्टम विकसित किया गया है, ताकि श्रद्धालुओं की समस्याओं का त्वरित समाधान हो सके।  
6. साज-सज्जा: सम्पूर्ण मेला क्षेत्र और देवघर नगरी को भव्य तरीके से सुसज्जित किया जाए।

मेले में सुरक्षा और सुविधा के लिए कई आधुनिक तकनीकों का इस्तेमाल होगा:  
- AI बेस्ड इंटीग्रेटेड मेला कंट्रोल रूम 
- AI बेस्ड कैमरा, फेस रिकॉग्निशन, हेड काउंटिंग, ANPR कैमरा 
- AI बेस्ड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम और ड्रोन निगरानी 
- चैटबोट-इन्फॉर्मेशन फीडबैक एवं हेल्पलाइन 
- QR बेस्ड कंप्लेन सिस्टम और लोकेशन बेस्ड अटेंडेंस  
- डिजिटल पवेलियन

मंत्री ने सभी विभागों को आपसी समन्वय से काम करने और सुरक्षा, स्वास्थ्य, विद्युत, पथ निर्माण, साफ-सफाई, कचरा उठाव को 24 घंटे दुरुस्त रखने का निर्देश दिया। देवघर-बासुकीनाथ मार्ग पर श्रद्धालुओं को असुविधा न हो, इसके लिए एनएचएआई और जिला प्रशासन को समन्वय कर व्यवस्था दुरुस्त करने को कहा।

उन्होंने कहा, "विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेला झारखंड का सबसे बड़ा मेला है। हमारी जिम्मेदारी है कि श्रद्धालु बाबा की नगरी से मधुर स्मृति लेकर लौटें।"

इस बैठक में विधायक सुरेश पासवान, उदय शंकर सिंह, देवेन्द्र कुँवर, विभिन्न विभागों के सचिव, संथाल परगना कमिश्नर, डीआईजी दुमका, एसपी देवघर एवं दुमका, महापौर, नगर आयुक्त, जेटीडीसीएल एमडी सहित सभी संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

अगली समीक्षा बैठक *29 जुलाई* को देवघर और दुमका में यात्री सुविधाओं को लेकर होगी।

नोट:- जिस समाचार में 'रांची एक्सप्रेस ब्यूरो ' लिखकर भेजा जाए, सिर्फ उसी में ब्यूरो लिखें। ब्लांक रिपोर्टर को भी ब्यूरो लिख दिया जा रहा है।