झारखंड में हीरो फ्लेक्स फ्यूल मोटरबाइक की पहली डिलीवरी : आकर्ष आनंद
मोहम्मद कैश एवं मुजफ्फर खान झारखंड के पहले क्रेत
पलामू : पर्यावरण-अनुकूल और आधुनिक तकनीक को बढ़ावा देते हुए आनंद ऑटोबाईल्स, डालटनगंज ने झारखंड में पहली प्रतीक्षित हीरो मोटोकॉर्प की फ्लेक्स फ्यूल मोटरसाइकिलों की डिलीवरी की। इस दौरान दो ग्राहकों को नई तकनीक से लैस मोटरसाइकिलें सौंपी गईं।
कार्यक्रम में हीरो एचएफ डीलक्स फ्लेक्स फ्यूल मोटरसाइकिल एमडी कैश तथा हीरो स्प्लेंडर प्लस फ्लेक्स फ्यूल मोटरसाइकिल एमडी मुजफ्फर खान को प्रदान की गई। डिलीवरी के मौके पर ग्राहकों का पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया गया तथा फ्लेक्स फ्यूल तकनीक की विशेषताओं की जानकारी दी गई।
आनंद ऑटोबाईल्स के प्रोपराइटर आकर्ष आनंद ने कहा कि हीरो मोटोकॉर्प की फ्लेक्स फ्यूल तकनीक भविष्य की जरूरतों को ध्यान में रखकर विकसित की गई है। यह तकनीक पर्यावरण संरक्षण, ईंधन की बचत और बेहतर प्रदर्शन का प्रभावी विकल्प है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में वैकल्पिक ईंधन आधारित वाहनों की मांग तेजी से बढ़ेगी और उनकी डीलरशिप ग्राहकों तक नवीनतम तकनीक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।
फ्लेक्स फ्यूल मोटरसाइकिलें E20 से E85 तक एथेनॉल मिश्रित ईंधन पर चलने में सक्षम हैं। हीरो एचएफ डीलक्स फ्लेक्स फ्यूल में 97.2 सीसी इंजन, डिजिटल-एनालॉग मीटर, साइड स्टैंड इंजन कट-ऑफ, ट्यूबलेस टायर तथा उन्नत ईसीयू और फ्यूल सिस्टम दिया गया है। वहीं हीरो स्प्लेंडर प्लस फ्लेक्स फ्यूल में 97.2 सीसी इंजन, i3S (आइडल स्टॉप-स्टार्ट सिस्टम), डिजिटल-एनालॉग इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, ट्यूबलेस टायर, उन्नत ईसीयू और प्रीमियम फ्लेक्स फ्यूल डिजाइन जैसी सुविधाएं उपलब्ध हैं।
डीलरशिप के अनुसार, फ्लेक्स फ्यूल तकनीक ईंधन लागत कम करने के साथ कार्बन उत्सर्जन में भी कमी लाती है, जिससे स्वच्छ वातावरण को बढ़ावा मिलता है। इस अवसर पर आनंद ऑटोबाईल्स परिवार ने दोनों ग्राहकों को नई मोटरसाइकल की शुभकामनाएं देते हुए सुरक्षित एवं सुखद यात्रा की कामना की तथा अधिक से अधिक लोगों से पर्यावरण-अनुकूल तकनीक अपनाने की अपील की।





