BREAKING NEWS

logo

देवघर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, फर्जी कस्टमर केयर बनकर ठगी करने वाले 7 साइबर अपराधी गिरफ्तार, 13 मोबाइल-14 सिम बरामद



■ एसपी प्रवीण पुष्कर के निर्देश पर साइबर डीएसपी कैलाश महतो के नेतृत्व में पाथरौल में हुई छापेमारी

रांची एक्सप्रेस संवाददाता 

देवघर : साइबर अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक प्रवीण पुष्कर के आदेश पर पुलिस उपाधीक्षक (साइबर) कैलाश प्रसाद महतो के नेतृत्व में 22.07.2026 को बड़ी कार्रवाई की गई। पुलिस ने पाथरौल थाना क्षेत्र से फर्जी कस्टमर केयर बनकर लोगों को ठगने वाले 07 साइबर अपराधकर्मियों को गिरफ्तार किया है।

गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस को जानकारी मिली थी कि कुछ संदिग्ध साइबर अपराधी FLIPKART/Amazon Pay, Airtel Payment Bank और Google/PhonePe के फर्जी कस्टमर केयर बनकर आम लोगों को ठगी का शिकार बना रहे हैं।

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों की ठगी की 3 मुख्य शैलियां सामने आई हैं:  
1. फर्जी Google Pay/PhonePe/PayTM Customer Care बनकर उपभोक्ताओं को Cash Back का झांसा देकर ठगी करना  
2. PM Kisan Yojna, बिजली बिल, RTO Challan के नाम पर APK File भेजकर मोबाइल का एक्सेस लेकर ठगी करना  
3. फर्जी Airtel Payment Bank अधिकारी बनकर कार्ड बंद होने का झांसा देकर फिर से चालू कराने के नाम पर ठगी करना  

इन 7 को किया गया गिरफ्तार:-  
1. नसीम अंसारी, 25 वर्ष, पिता स्व. रुस्तम अंसारी, सा. चेतनारी, मियां टोला, थाना पाथरौल  
2. दीपक कुमार दास, 19 वर्ष, पिता संजय दास, सा. बड़ासंघरा, थाना पाथरौल  
3. मो. अमानुल हक, 28 वर्ष, पिता स्व. मो. एहसानुल हक, सा. चेतनारी, मियां टोला, थाना पाथरौल  
4. गोपी पंडित, 27 वर्ष, पिता रेंधु पंडित, सा. कुतरा, थाना नारायणपुर, जिला जामताड़ा  
5. विजय कुमार दास, 21 वर्ष, पिता पुरन दास, सा. फूलचुवां, थाना सारठ  
6. भविष्य कुमार, 18 वर्ष, पिता टीपन मंडल, सा. खपचवा, थाना सोनारायठाड़ी  
7. अजय कुमार, 24 वर्ष, पिता टीपन मंडल, सा. खपचवा, थाना सोनारायठाड़ी  
सभी जिला देवघर.

गिरफ्तार आरोपियों के पास से 13 मोबाइल फोन, 14 सिम कार्ड और 01 प्रतिबिम्ब सिम बरामद की गई है। प्रारंभिक जांच में मोबाइल और सिम का इस्तेमाल साइबर ठगी में होना पाया गया है।

पुलिस ने बताया कि तकनीकी जांच में जप्त मोबाइल नंबर और IMEI नंबरों के खिलाफ विभिन्न राज्यों में साइबर ठगी की शिकायतें दर्ज पाई गई हैं।

इस कार्रवाई में पु.नि. बिशेश्वर कुमार, साइबर थाना देवघर और स.अ.नि. शिवशंकर हेम्ब्रम, पाथरौल थाना की टीम शामिल थी।

देवघर एसपी प्रवीण पुष्कर ने आम लोगों से अपील की है कि किसी भी अनजान नंबर से आए कस्टमर केयर कॉल पर OTP या ऐप डाउनलोड न करें और ठगी की सूचना तुरंत साइबर थाना को दें।