BREAKING NEWS

logo

"उन्नति का पहिया" योजना: पालोजोरी में विधायक चुन्ना सिंह ने 1226 स्कूली बच्चों को बांटी साइकिल


■ कक्षा 8वीं के SC, ST, अल्पसंख्यक और पिछड़ा वर्ग के छात्र-छात्राएं हुए लाभान्वित, विधायक बोले - "शिक्षा ही विकास की कुंजी".

रांची एक्सप्रेस संवाददाता 

पालोजोरी (देवघर) : राज्य सरकार की "उन्नति का पहिया" साइकिल वितरण योजना के तहत गुरुवार को पालोजोरी प्रखंड में 1226 स्कूली बच्चों को साइकिल दी गई। कार्यक्रम का उद्घाटन विधायक उदय शंकर सिंह उर्फ चुन्ना सिंह ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया।

पालोजोरी प्रखंड में 2 क्लस्टर सेंटर बनाए गए थे - प्लस टू स्कूल सरसा खागा और अनारकली प्लस टू स्कूल पालोजोरी। इन दोनों केंद्रों से कुल 32 स्कूलों के बच्चों के बीच साइकिल का वितरण किया गया।

विधायक ने कुल 1226 बच्चों को साइकिल सौंपी। इसमें 599 छात्र और 627 छात्राएं शामिल हैं।

सरसा क्लस्टर केंद्र: 296 छात्र और 291 छात्राएं - कुल 587  
अनारकली क्लस्टर केंद्र: 303 छात्र और 336 छात्राएं - कुल 539  

प्रखंड कल्याण पदाधिकारी शाहिद रजा ने बताया कि शैक्षणिक सत्र 2026-27 में कक्षा अष्टम में पढ़ने वाले SC, ST, अल्पसंख्यक और पिछड़ा वर्ग के छात्र-छात्राओं को कल्याण विभाग की ओर से यह साइकिल दी गई है।

साइकिल पाकर बच्चों में जबरदस्त उत्साह दिखा। विधायक चुन्ना सिंह ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि सरकार का उद्देश्य है कि राज्य के बच्चे मन लगाकर पढ़ाई करें और भव्य भारत के निर्माण में सहयोगी बनें। शिक्षा ही विकास की कुंजी है। कल्याण विभाग से मिली साइकिल का उपयोग सभी बच्चे सकारात्मक दिशा में करें।

कार्यक्रम में बीडब्लूओ ने विधायक का बुके और शॉल ओढ़ाकर स्वागत किया।

अनारकली प्लस टू क्लस्टर - 14 स्कूल: बहादुरपुर, लखीबाद, लटझरी, गादी, तालगढा, गोपालपुर, खैरवा, बाघमारा, बेलड़ीह, लोरियो, भुरकुंडी, आदर्श मिडिल स्कूल पालोजोरी, मिडिल स्कूल बेनीडीह, उत्क्रमित हाई स्कूल बसाहा।

सरसा प्लस टू क्लस्टर - 18 स्कूल: बगदाहा, पोखरिया हिंदी, बरजोड़ी, कोयरीडीह, बिराजपुर, पांडे मटेरिया, तिलैया, ताराबाद, कांकी परसानी, सोनातर, बनकट्टी, सटकी, कुशमाहा, उत्क्रमित हाई स्कूल बलियापुर, मिडिल स्कूल घोड़ादाहा, मिडिल स्कूल शितलूडीह, उत्क्रमित हाई स्कूल सिलगरिया, मिडिल स्कूल ऊपरबंधा।

इस अवसर पर अनारकली प्लस टू के प्रधानाध्यापक सनोज मंडल, खागा के सुरेश मंडल, जहीर अब्बास, परेश राय, अब्दुल रहीम, मुबारक अंसारी, भवेश दास, जमेला बीबी, मुकेश महाराज, उपेंद्र मंडल, निरंजन साह, आशुतोष पंडित सहित कई गणमान्य लोग मौजूद थे।