सारठ विधायक की पहल रंग लाई, मुख्यमंत्री ग्राम सेतु योजना से बनेंगे 04 नए पुल
रांची एक्सप्रेस संवाददाता
पालोजोरी (देवघर) : सारठ विधायक उदय शंकर सिंह उर्फ चुन्ना सिंह की अनुशंसा पर विधानसभा क्षेत्र में चार नए पुलों के निर्माण को स्वीकृति मिल गई है। मुख्यमंत्री ग्राम सेतु योजना के तहत इन पुलों के बनने से आवागमन सुगम होगा और कई गांवों के लोगों की वर्षों पुरानी मांग पूरी होगी।
विधायक चुन्ना सिंह ने बताया कि क्षेत्र के अतिआवश्यक पुलों को प्राथमिकता देते हुए फिलहाल चार पुलों की स्वीकृति मिली है। इनमें सारठ प्रखंड में दो और पालोजोरी प्रखंड में दो पुल शामिल हैं।
*इन पुलों को मिली स्वीकृति:*
- *सारठ प्रखंड* के कचुवाबांक और जमुवासोल पंचायत के गोपलारायडीह गांव के बीच स्थित जोरिया पर 27 मीटर लंबा पुल, लागत लगभग 1.69 करोड़ रुपये।
- *सारठ प्रखंड* के ही डिंडाकोली और नेयाडीह के बीच जोरिया पर उच्च स्तरीय पुल, लागत लगभग 3.40 करोड़ रुपये।
- *पालोजोरी प्रखंड* के महुआडाबर पंचायत के अमगाछी जोरिया पर पुल।
- *पालोजोरी प्रखंड* के बसहा पंचायत के जमुआ से तेलंगा रोड पर पुल।
विधायक ने कहा कि जल्द ही टेंडर प्रक्रिया पूरी कर सभी पुलों का निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा।
उन्होंने कहा कि हेमंत सरकार क्षेत्र के विकास के लिए तत्पर है और स्वास्थ्य, शिक्षा, बिजली, पानी, सड़क हर क्षेत्र में जनोपयोगी कार्य धरातल पर उतारे जा रहे हैं। चार पुलों की स्वीकृति के लिए उन्होंने मुख्यमंत्री का आभार जताया और कहा कि आने वाले दिनों में सारठ विधानसभा क्षेत्र को मॉडल क्षेत्र के रूप में विकसित किया जाएगा।






