BREAKING NEWS

logo

न्यू सेंट जेवियर्स स्कूल, मधुपुर में विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन; डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की पुण्यतिथि पर दिया गया प्रेरणादायक संदेश


न्यू सेंट जेवियर्स स्कूल, मधुपुर में विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन; डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की पुण्यतिथि पर दिया गया प्रेरणादायक संदेश

रांची एक्सप्रेस संवाददाता 

मधुपुर बाजार (देवघर) : स्थानीय न्यू सेंट जेवियर्स स्कूल परिसर में आज एक भव्य और प्रेरणादायक विज्ञान प्रदर्शनी का सफल आयोजन किया गया।

इस अवसर पर विद्यार्थियों ने अपनी रचनात्मकता और वैज्ञानिक सोच का प्रदर्शन करते हुए कई उत्कृष्ट वर्किंग मॉडल, प्रोजेक्ट्स और इंटरैक्टिव प्रयोग प्रस्तुत किए, जिसकी सभी ने जमकर सराहना की।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में फुटबॉल एसोसिएशन के सचिव विद्रो मित्रा जी एवं 'प्रज्ञा शिशु मंदिर' के निदेशक धर्मेंद्र सर उपस्थित रहे. विद्यालय के अध्यक्ष दिनेश मोदी जी एवं सचिव अरुण मोदी जी ने अतिथियों का स्वागत किया. आयोजन के दौरान भारत के पूर्व राष्ट्रपति और 'मिसाइल मैन' डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम जी की पुण्यतिथि पर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

मुख्य अतिथियों और विद्यालय प्रबंधन ने बाल वैज्ञानिकों के मॉडल्स का अवलोकन कर उनकी प्रतिभा की सराहना की. विद्यालय प्रबंधन ने दोहराया कि न्यू सेंट जेवियर्स स्कूल बच्चों के सर्वांगीण विकास, वैज्ञानिक दृष्टिकोण और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना विकसित करने के लिए सदैव तत्पर है।

इस अवसर पर विद्यालय के सचिव अरुण मोदी जी ने छात्रों को संबोधित करते हुए डॉ. कलाम के महान विचारों को याद किया. उन्होंने कहा कि "डॉ. कलाम कहा करते थे कि 'सपने वो नहीं जो हम सोते हुए देखते हैं, सपने वो हैं जो हमें सोने नहीं देते. हमारे विद्यार्थियों को भी इसी सोच के साथ आगे बढ़ना चाहिए, बड़े सपने देखने चाहिए और उन्हें पूरा करने के लिए निरंतर प्रयास करना चाहिए. इसके साथ ही न्यू सेंट जेवियर्स मिशन स्कूल के प्रधानाचार्य अंकित चौरसिया जी, न्यू सेंट जेवियर्स हाई स्कूल की प्रधानाचार्या आकांक्षा और अकादमिक समन्वयक शिल्पी भी उपस्थित रहीं।
सभी के सहयोग और उत्साहपूर्ण माहौल के साथ यह आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ.