BREAKING NEWS

logo

पालोजोरी प्रखंड के पूर्व नाजिर शंभू प्रसाद श्रीवास्तव का निधन, प्रखंड-अंचल कर्मियों ने दी श्रद्धांजलि


■ मृदुभाषी और मिलनसार व्यवहार के लिए जाने जाते थे शंभू बाबू

रांची एक्सप्रेस संवाददाता 

पालोजोरी (देवघर) : पालोजोरी प्रखंड के पूर्व नाजिर शंभू प्रसाद श्रीवास्तव का निधन मंगलवार की सुबह मधुपुर स्थित उनके निजी आवास में हो गया। उनके निधन की खबर से पालोजोरी प्रखंड सह अंचल कार्यालय के कर्मियों में शोक की लहर दौड़ गई।

दिवंगत शंभू श्रीवास्तव लगभग 05 साल पूर्व तक पालोजोरी प्रखंड कार्यालय में नाजिर के पद पर पदस्थापित थे। सेवा के दौरान वे अपने मृदु स्वभाव और मिलनसार व्यवहार के लिए कर्मियों के बीच काफी लोकप्रिय थे।
उनके निधन पर बीडीओ की अगुवाई में प्रखंड सह अंचल कार्यालय में 02 मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई। इस दौरान सभी कर्मियों ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके कार्यों को याद किया।

कर्मियों ने कहा कि शंभू बाबू बेहद नेकदिल इंसान थे। सभी से प्रेम और सम्मान से बात करना उनकी पहचान थी। उनके जाने से कार्यालय में एक बड़ी कमी महसूस की जाएगी।

ज्ञात हो कि वर्तमान में शंभू प्रसाद श्रीवास्तव सारठ प्रखंड कार्यालय में बतौर नाजिर पदस्थापित थे।