हरमू रोड स्थित श्री श्याम मंदिर में खाटूधाम के परंपरा अनुसार आज शरद पूर्णिमा उत्सव
रांची 25 अक्टूबर : हरमू रोड स्थित श्री श्याम मंदिर में खाटूधाम के परंपरा अनुसार आज शरद पूर्णिमा उत्सव बड़े ही धूमधाम एवं भव्य रूप से मनाया गया । मंडल के महामंत्री गौरव अग्रवाल ने बताया कि साल में मात्र अश्विन पूर्णिमा के दिन बाबा श्याम का श्वेत श्रृंगार श्वेत बागा श्वेत पुष्प श्वेत मालाओं एवं श्वेत आभूषण का अनुपम श्रृंगार किया जाता है | प्रातः काल में बाबा श्याम का प्रातः कालीन श्रृंगार किया गया। 12:15 बजे की आरती के बाद मंदिर के पट लगाकर बाबा को विश्राम कराया गया । दोपहर के बाद मंडल के अध्यक्ष गोपाल मुरारका कोषाध्यक्ष मनोज खेतान के सानिध्य में शरद पूर्णिमा का श्रृंगार प्रारंभ किया गया।
संध्या 5:00 के उपरांत मंदिर परिसर में पहले से ही प्रतीक्षा कर रहे भक्तों ने बाबा का अनुपम दिव्य श्वेत रूप का दर्शन किया। इस रूप में बाबा चांदनी के दूधिया चांद की तरह चमक रहे थे । अजय जैन मनीष जैन मयंक जैन के परिवार के द्वारा शरद पूर्णिमा उत्सव की संपूर्ण सेवा प्रसाद श्रृंगार निवेदित की गई थी ! शरद पूर्णिमा उत्सव का मुख्य कार्यक्रम रात्रि 9:30 बजे से प्रारंभ हुआ। गणेश वंदना से प्रारंभ होकर देर रात्रि तक भजन कीर्तन का आयोजन किया गया था । रात्रि 12:00 बजे शरद पूर्णिमा की विशेष आरती की गई इस अवसर पर मंडल के अध्यक्ष गोपाल मुरारका उपाध्यक्ष श्रवण ji अशोक लाडिया महामंत्री गौरव अग्रवाल कोषाध्यक्ष मनोज खेतान मंत्री पंकज गाड़ोदिया विष्णु चौधरी उप मंत्री प्रवीण सिंघानिया प्रचार मंत्री रोहित अग्रवाल कार्यकारिणी सदस्य श्याम सुंदर शर्मा राजेश ji अनिल नर्नोली सहित सैकड़ो की संख्या में भक्त उपस्थित थे ।


.jpg)



