BREAKING NEWS

logo

मधुपुर में परीक्षा प्रणाली में सुधार की मांग को लेकर धरना- प्रदर्शन


रांची एक्सप्रेस संवाददाता 

मधुपुर (देवघर) : झारखंड की परीक्षा एवं परीक्षा प्रणाली में सुधार की मांग को लेकर झारखंड प्रतियोगिता परीक्षा सुधार आंदोलन समिति के तत्वावधान में मंगलवार को मधुपुर कोर्ट मोड़ स्थित डॉ. भीमराव अंबेडकर प्रतिमा स्थल पर एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन आयोजित किया गया। 

प्रदर्शनकारियों ने कहा कि राज्य की प्रतियोगी परीक्षाओं में लगातार अनियमितताएं, परीक्षा परिणामों में विलंब, पारदर्शिता की कमी और रिक्त पदों पर समय पर नियुक्ति नहीं होने से लाखों अभ्यर्थियों का भविष्य प्रभावित हो रहा है। 

समिति ने सरकार से समयबद्ध परीक्षा कैलेंडर जारी करने, निष्पक्ष एवं पारदर्शी परीक्षा प्रणाली लागू करने, परीक्षा परिणाम शीघ्र प्रकाशित करने, रुकी हुई छात्रवृत्तियों का भुगतान करने, नियमित नियुक्ति प्रक्रिया शुरू करने तथा गुणवत्तापूर्ण शिक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग शामिल है।

मौके पर दिवाकर कुमार, सुदामा यादव, साक्षी जैनब खातुन, मिनहाज अंसारी, विवेक यादव,सोनू चौधरी,उर्मिला, बारिश किस्कू, रौशनी आदि मौजूद थे।