रांची एक्सप्रेस संवाददाता गोड्डा : डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जन्मदिवस के अवसर पर 5 सितंबर को टीटीपी कोर एरिया के 12 विद्यालयों में शिक्षक दिवस मनाया गया। इस अवसर पर अडाणी फाउंडेशन की टीम ने विद्यालयों में आयोजित कार्यक्रमों में भाग लिया तथा शिक्षकों को उनके अथक प्रयासों और शिक्षा के क्षेत्र में योगदान के लिए डायरी एवं पेन भेंट कर सम्मानित किया।कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों के प्रति सम्मान एवं आभार व्यक्त किया गया।अडाणी फाउंडेशन की ओर से शिक्षकों के समर्पण और विद्यार्थियों के भविष्य निर्माण में उनकी भूमिका की सराहना की गई। इस सम्मान एवं सहयोग के लिए सभी शिक्षकगणों ने अडाणी फाउंडेशन का हृदय से आभार एवं धन्यवाद व्यक्त किया।
गोड्डा के 12 विद्यालयों में अडाणी फाउंडेशन द्वारा विद्यार्थियों के साथ मिलकर मनाया शिक्षक दिवस.






