घायल युवकों को पूर्व थाना प्रभारी ने पहुंचाया अस्पताल लोगों ने की सराहना।
बालूमाथ
बालूमाथ थाना क्षेत्र के मुरपा ग्राम के समीप सड़क दुर्घटना में घायल दो युवक सड़क पर तड़पता रहा। कई लोग उधर से आते जाते रहे किसी ने उनकी मदद नहीं की। इसी बीच उधर से गुजर रहे बालूमाथ थाना के पूर्व थाना प्रभारी अमरेंद्र कुमार की नजर घायलों पर पड़ी ।उन्होंने अपना सफर को अधूरा छोड़कर मानवता का परिचय देते हुए दोनों घायलों को अपने वाहन में बैठाकर बालूमाथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया । और दोनों घायल युवको की जान बचाई।इस कार्य के बाद पूर्व थाना प्रभारी की प्रशंसा की जा रही है। बताया जाता है कि मोहम्मद मुजाहिद 22 वर्ष पिता मोहम्मद रियाज ग्राम सराडू थाना टंडवा जिला चतरा एवं मोहम्मद इमरोज़ 20 वर्ष पिता मोहम्मद अबरार ग्राम गड़गांव थाना पाकी जिला पलामू दोनों सोमवार की शाम एक ही मोटरसाइकिल में सवार होकर पाकी से रांची जा रहा था। इसी बीच मुरपा ग्राम के समीप दोनों असंतुलित होकर गिर गया ।और घायल अवस्था में सड़क पर पड़ा था ।जिसकी नजर पढ़ते ही पूर्व थाना प्रभारी ने मानवता का परिचय दिया और उसे अस्पताल पहुंचाया । जहां चिकित्सक डॉक्टर अशोक कुमार द्वारा दोनों का प्राथमिक इलाज किया । वही घायल युवक के परिजन ने पूर्व थाना प्रभारी को साधुवाद किया है।






