सारठ (देवघर) : सारठ-पालाजोरी मार्ग पर गोपीबांध हाई स्कूल के पास मंगलवार सुबह सड़क से गुजर रही ई-रिक्शा ओर अचानक पेड़ गिरने से टोटो चालक घायल हो गया और बाल-बाल बच गया।
वहीं पेड़ गिरने से टोटो वाहन बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया है। वहीं घटना के बाद आस-पास के लोगों ने टोटो में फंसे चालक को निकालकर इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। लोगों ने बताया कि खैरियत थी कि टोटो में कोई सवारी नहीं बैठा था। जिससे बड़ा हादसा टल गया।
इधर बीच सड़क पर पेड़ गिरने से कुछ देर के लिए बड़ी वाहनों का परिचालन रुक गया। मुखिया प्रतिनिधि अब्दुल मियां की सूचना पर मौके पर पहुंचे एएसआई जमशेद आलम ने मौजूद लोगों व जेसीबी मशीन की मदद से सड़क पर गिरे पेड़ को हटवाया और बाधित आवागमन को चालू कराया। सड़क जाम होने से कई बड़ी वाहनों की जाम लग गई थी।
घटना के संबंध में बताया कि कपसा गांव निवासी टोटो चालक कुंदन राय अपनी टोटो से सारठ से पालाजोरी की और जा रहा था, इसी दौरान अचानक पेड़ उनके टोटो पर ही गिर गया, वो घायल हो गए।
सड़क के बगल सूखे व जर्जर पेड़ हटाने की मांग :
मौजूद स्थानीय ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग किया है कि मुख्य सड़क के बगल सूखे व जर्जर पेड़ को हटवाया जाय।
ग्रामीणों ने बताया कि उक्त सड़क से यात्रिक बस, प्राइवेट बस समेत छोटी-बड़ी सैंकड़ों वाहनों का परिचालन होता है। बताया कि खैरियत थी कि कोई सवारी गाड़ी पर पेड़ नहीं गिरा। नहीं तो बड़ी अनहोनी घटना से इंकार नहीं किया जा सकता। इसलिए समय रहते प्रशासन ऐसे पेड़ों को चिह्नित कर उसे हटवाएं। ताकि किसी प्रकार की जानमाल की हानि नहीं हो।






