BREAKING NEWS

logo

धनबाद के उप विकास आयुक्त ने मैट्रिक-इंटरमीडिएट परीक्षा केंद्र का किया निरीक्षण


धनबाद,   धनबाद के उप विकास आयुक्त (डीडीसी) सन्नी राज ने जिले में मंगलवार से आयोजित मैट्रिक और इंटरमीडिएट परीक्षा की व्यवस्था का जायजा लेने के लिए उत्क्रमित प्लस टू हाई स्कूल, गोसाईंडीह और उत्क्रमित प्लस टू हाई स्कूल, प्रधानखंता का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान उप विकास आयुक्त ने संबंधित विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों को परीक्षा को शांतिपूर्ण, पारदर्शी और सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के निर्देश दिए। उन्होंने परीक्षा के सुचारू संचालन और सुरक्षा व्यवस्था पर विशेष ध्यान देने का भी आग्रह किया।

इसके बाद, डीडीसी सन्नी राज ने बलियापुर प्रखंड के जगदीश पंचायत के मोहनपुर गांव में स्थित सोनाली ब्रीड हैचरी यूनिट का भ्रमण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने उत्पादन प्रक्रिया, रख-रखाव और संचालन व्यवस्था का विस्तार से जायजा लिया।

साथ ही उन्होंने जेएसएलपीएस के माध्यम से हैचरी यूनिट को और बेहतर बनाने के लिए संभावित सहायता और संसाधनों का भी मूल्यांकन किया।