BREAKING NEWS

logo

Advertisement
Advertisement

एमएमडीआर संशोधन विधेयक पर झामुमो फैला रही है झूठ व भ्रम : सूरज गुप्ता


भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य ने हेमंत सरकार पर साधा निशाना, लगाया विफलताओं को छुपाने का आरोप

गढ़वा। भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सह गढ़वा विधानसभा क्षेत्र के पूर्व प्रत्याशी सूरज गुप्ता ने कहा है कि झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) राज्य में एम.एम.डी.आर. संशोधन विधेयक 2026 को लेकर झूठ और भ्रम फैला रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि हेमंत सरकार अपनी विफलताओं को छुपाने के लिए जनता को गुमराह करने का प्रयास कर रही है।
सूरज गुप्ता ने कहा कि एम.एम.डी.आर. संशोधन विधेयक का उद्देश्य झारखंड के खनिज अधिकारों को छीनना नहीं है, बल्कि खनिजों पर नए टैक्स मानक लागू कर उनकी कीमतों में होने वाली अनियंत्रित वृद्धि को नियंत्रित करना है।
उन्होंने कहा कि झामुमो और कांग्रेस अपनी नाकामी को छिपाने के लिए इस मुद्दे पर अफवाह फैलाने का काम कर रही हैं। केंद्र की मोदी सरकार के निर्णयों से राज्य में कोयला, बालू, पत्थर एवं अन्य खनिजों की अवैध निकासी पर रोक लगेगी, जिससे कुछ लोगों के अवैध कमाई के रास्ते बंद होने का भय उन्हें सता रहा है।
भाजपा नेता ने कहा कि झामुमो द्वारा गांव-गांव में मंईयां सम्मान योजना बंद होने का डर दिखाकर महिलाओं को भ्रमित किया जा रहा है, जबकि वास्तविकता यह है कि राज्य की बड़ी संख्या में महिलाओं को इस योजना का लाभ अब तक नहीं मिल पाया है।
उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि राज्य में वृद्धा पेंशन, छात्रवृत्ति सहित कई जनकल्याणकारी योजनाएं सरकार की विफलताओं के कारण ठप पड़ी हैं।
सूरज गुप्ता ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार के हर जनहित निर्णय का विरोध करना ही झामुमो और कांग्रेस की नीति बन गई है। उन्होंने हेमंत सरकार को भ्रष्टाचार, लूट और युवाओं के साथ अन्याय करने वाली सरकार बताते हुए युवाओं, महिलाओं, मजदूरों, किसानों एवं आम नागरिकों से सतर्क रहने की अपील की।