कंप्यूटर शिक्षा के मंच पर चमके सितारे, न्यूटन क्लासेस में एडीसीए मेधावियों का भव्य
गढ़वा :मझिआंव नगर पंचायत क्षेत्र स्थित पुराना हॉस्पिटल के समीप न्यूटन कंप्यूटर क्लासेस में एडीसीए (ADCA) कोर्स के सफल प्रशिक्षणार्थियों को सर्टिफिकेट वितरण सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथियों द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि एनपीयू जयपुर के सिंडिकेट मेंबर सह विश्रामपुर विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक प्रत्याशी सीएस दुबे, थाना प्रभारी अमित कुमार, आरके पब्लिक स्कूल के प्रिंसिपल केआर झा, वेद प्रकाश जी एवं शिक्षक अशोक कमलापुरी उपस्थित रहे। सभी अतिथियों का न्यूटन कंप्यूटर क्लासेस के डायरेक्टर अमित कुमार, शिक्षिका सत्य कुमारी एवं नैंसी कुमारी द्वारा अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया।
मुख्य अतिथि सीएस दुबे ने कहा— “कंप्यूटर शिक्षा आज के समय की अनिवार्य आवश्यकता है। यह युवाओं को रोजगार और आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ाती है।”
थाना प्रभारी अमित कुमार ने कहा— “डिजिटल युग में कंप्यूटर ज्ञान से ही युवा सुरक्षित और सक्षम भविष्य की ओर बढ़ सकते हैं।”
प्रिंसिपल केआर झा ने कहा— “कंप्यूटर शिक्षा ग्रामीण एवं शहरी दोनों क्षेत्रों के छात्रों के लिए समान रूप से महत्वपूर्ण है।”
वेद प्रकाश जी ने कहा— “तकनीकी शिक्षा जीवन में नई संभावनाओं के द्वार खोलती है।”
शिक्षक अशोक कमलापुरी ने कहा— “कंप्यूटर प्रशिक्षण आज शिक्षा का मूल आधार बन चुका है।”
कार्यक्रम में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। नैंसी कुमारी ने 89 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया, जिन्हें सीएस दुबे द्वारा सर्टिफिकेट, मेडल एवं शील्ड प्रदान किया गया। मयंक श्रीवास्तव ने 87.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर द्वितीय स्थान प्राप्त किया, जिन्हें केआर झा एवं थाना प्रभारी अमित कुमार द्वारा सम्मानित किया गया। तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले शेख राशिद अनुपस्थित रहे।






