BREAKING NEWS

logo

Advertisement
Advertisement

पूर्व मंत्री केएन त्रिपाठी ने मनाया 55वां जन्मदिन, हजारों कार्यकर्ताओं ने दी बधाई


समाज के अंतिम पायदान पर खड़े लोगों के हक-अधिकार के लिए संघर्ष जारी रहेगा : केएन त्रिपाठी

मेदिनीनगर : झारखंड सरकार के पूर्व मंत्री केएन त्रिपाठी ने गुरुवार को अपना 55वां जन्मदिन मनाया। इस अवसर पर उनके आवास पर सुबह से ही समर्थकों, कार्यकर्ताओं, विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, सांस्कृतिक संगठनों तथा प्रबुद्ध नागरिकों के पहुंचने का सिलसिला जारी रहा। हजारों लोगों ने उन्हें जन्मदिन की बधाई देते हुए स्वस्थ, दीर्घायु एवं उज्ज्वल जीवन की कामना की।
जन्मदिन के अवसर पर बधाई देने पहुंचे लोगों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए केएन त्रिपाठी ने कहा कि उनका जीवन समाज और अंतिम पायदान पर खड़े लोगों के लिए समर्पित है। उन्होंने कहा कि सरकारी सेवा छोड़कर राजनीति में आने का उनका उद्देश्य केवल सत्ता हासिल करना नहीं, बल्कि उन दबे-कुचले और वंचित लोगों को उनका हक एवं अधिकार दिलाना है, जिन्हें आज भी अपने अधिकारों के लिए संघर्ष करना पड़ रहा है।
उन्होंने कहा कि सरकार में रहते हुए भी उन्होंने आम लोगों की समस्याओं को लेकर मुखर आवाज उठाई और जरूरतमंद लोगों तक सहायता पहुंचाने का प्रयास किया। वर्तमान में वे विधायक नहीं हैं, इसके बावजूद समाज के सभी वर्गों के उन लोगों के लिए लगातार संघर्ष कर रहे हैं, जिनके हक-अधिकार का हनन हो रहा है।
केएन त्रिपाठी ने कहा कि राजनीति में प्रवेश के समय ही उन्होंने संकल्प लिया था कि अपने क्षेत्र के सर्वांगीण विकास और लोगों के जीवन को बेहतर बनाने के लिए जीवनभर काम करेंगे। उन्होंने कहा, “मैंने कल भी संघर्ष किया था, आज भी संघर्ष कर रहा हूं और आगे भी लोगों के लिए संघर्ष करता रहूंगा। मेरे लिए राजनीति सेवा का माध्यम है।”
इस अवसर पर बधाई देने पहुंचे लोगों ने कहा कि केएन त्रिपाठी से क्षेत्र की जनता को काफी उम्मीदें हैं। लोगों ने कहा कि उनका प्रयास केवल डालटनगंज विधानसभा क्षेत्र तक सीमित न रहकर पूरे झारखंड के विकास और आम लोगों के अधिकारों की आवाज को मजबूती देने वाला होना चाहिए। जन्मदिन के मौके पर कार्यकर्ताओं और समर्थकों में विशेष उत्साह देखा गया।
पूर्व मंत्री केंद्र त्रिपाठी को बधाई देने वालों में भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी और किसान महासभा के नेता लेखक केडी सिंह, कांग्रेस नेता इंटर के प्रदेश सचिव विवेक का त्रिपाठी जीशान खान सहरियार अली, मुकेश सिंह,रंजन दुबे कौशल दुबे, समेत कई कांग्रेसी नेता कार्यकर्ता विभिन्न राजनीतिक दलों के लोग और खासकर दर्जनों मीडिया कर्मी उपस्थित थे।