दिनांक- 28/08/2026 की रात्री में मध्य विधालय रूपुषकुण्डी, चाकुलिया में अज्ञात चोरों के द्वारा विधालय के अलग अलग कमरा से कुल 10 सिलिंग पंखा एवं 03 दिवाल पंखा चोरी करने के आरोप में विधालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक धनंजय हेम्ब्रम के लिखित शिकायत पर चाकुलिया थाना में कांड दर्ज कर चाकुलिया थाना प्रभारी राजेश कुमार के नेतृत्व में एक पुलिस टीम का गठन किया गया था। पुलिस टीम द्वारा गुप्त सूचना एवं तकनिकी/अनुसंधान के आधार पर कार्रवाई करते हुए दिनांक- 14/09/2026 को चाकुलिया थाना क्षेत्र के सापधरा ग्राम के तमिर महतो उर्फ पाण्डु महतो को हिरासत में लिया गया। तमिर महतो उर्फ पाण्डु महतो से गहराई से पूछताछ करने पर इन्होने उक्त विधालय से अपने एक और साथी के साथ मिलकर पंखा चोरी करने की घटना को अंजाम दिया और चोरी किए गये पंखे को झारग्राम में काशीनाथ मंडल के पंखा रिपेयरिंग दुकान में पंखा को बेचने की भी बात स्वीकारा। पाण्डु महतो के निशानदेही पर उसके घर से कुल तीन सिलिंग पंखा एवं पंखा खोलने का औजार बरामद किया गया है तथा झारग्राम (पश्चिम बंगाल) से काशीनाथ मंडल के पंखा रिपेयरिंग दुकान से चार पंखा (पार्टस खुला हुआ) को बरामद किया गया है। इसमें संलिप्त एक अन्य अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु छापामारी की जा रही है।
चाकुलिया के मध्य विद्यालय रूपुषकुण्डी में 13 पंखों की चोरी का पुलिस ने किया खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार।
जप्त सामानो की विवरणी :-
1. USHA कंपनी का एक (01) सिलिंग पंखा,
2. SEC कंपनी का दो (02) सिलिंग पंखा,
3. USHA कंपनी का तीन (03) डाउन रॉड केनोपी सेट लगा हुआ,
4. SEC कंपनी का एक (01) डाउन रॉन केनोपी सेट लगा हुआ,
5. पंखा खोलने में प्रयोग करने वाला एक प्लाश एवं एक टेस्टर,
दो एण्ड्रायड मोबाईल,
गिरफ्तार व्यक्ति का नाम :-
01. तमिर माहतो उर्फ पाण्ड ू माहतो उम्र- 34 वर्ष पिता- जगन्नाथ माहतो ग्राम - सापधरा, थाना-
चाकुलिया, जिला- पूर्वी सिंहभूम
02. काशीनाथ मंडल उम्र करीब 50 वर्ष पिता स्व0 बिजय कुमार मंडल, पता- बलरामडीही, थाना-
झारग्राम, जिला झारग्राम (पश्चिम बंगाल)
विशेष छापामारी दल:-
01. पु0अ0नि0 राजेश कुमार, थाना प्रभारी, चाकुलिया थाना,
02. पु0अ0नि0 अजित कुमार, चाकुलिया थाना,
03. पु0अ0नि0 मनोज कुमार मुर्मू, चाकुलिया थाना,
04. आरक्षी 1607 सुधाकर प्रसाद सिंह, चाकुलिया थाना,
05. आरक्षी 471 चिन्ना कच्छप, चाकुलिया थाना,





