जमशेदपुर पुलिस ने अपराध की स्थिति की समीक्षा की और दो महीने के भीतर लंबित मामलों की संख्या 1,500 से कम करने का लक्ष्य तय किया।
आज दिनांक 16.09.2026 को वरीय पुलिस अधीक्षक, पूर्वी सिंहभूम, जमशेदपुर डॉ० ऐहतेशाम वकारिब की अध्यक्षता में पुलिस अधीक्षक, नगर की उपस्थिति में शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्र के सभी पुलिस उपाधीक्षक, पुलिस निरीक्षक एवं थाना प्रभारियों के साथ मासिक अपराध गोष्ठी आयोजित की गई।
बैठक में जिले में अपराध की स्थिति, लंबित कांडों एवं अनुसंधान की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई। वरीय पुलिस अधीक्षक द्वारा लंबित कांडों के त्वरित, समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निष्पादन पर विशेष जोर देते हुए आगामी दो माह में लंबित कांडों की संख्या 1500 से कम करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया। सभी पर्यवेक्षी पदाधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को नियमित समीक्षा एवं प्रभावी मॉनिटरिंग सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया।
अपराध गोष्ठी में निम्न प्रमुख बिंदुओं की विस्तृत समीक्षा की गई एवं आवश्यक दिशा निर्देश दिए गएः
> लंबित कांडों का त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निष्पादन।
> लंबित वारंट एवं कुकर्की का शीघ्र निष्पादन तथा फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी।
> आदतन अपराधियों (Habitual Offenders) की पहचान, निगरानी एवं उनके विरुद्ध निरोधात्मक एवं प्रभावी कानूनी कार्रवाई।
> अवैध हथियारों के विरुद्ध अभियान तथा आर्मस एक्ट के कांडों की समीक्षा ।
> चेन स्नैचिंग एवं चोरी की घटनाओं की रोकथाम तथा संलिप्त अपराधियों की पहचान एवं गिरफ्तारी।
> महिलाओं के विरुद्ध अपराधों की समीक्षा एवं ऐसे मामलों में त्वरित एवं संवेदनशील कार्रवाई।
> अवैध मादक पदार्थों की खरीद बिक्री एवं तस्करी के विरुद्ध लगातार छापेमारी एवं कठोर कार्रवाई।
> UD एवं चोरी के कांडों की समीक्षा।
> साइबर अपराण की रोकथाम, त्वरित कार्रवाई एवं तकनीकी संसाधनों के प्रभावी उपयोग।
Job Verification / पासपोर्ट एवं चरित्र सत्यापन के लंबित मामलों का समयबद्ध निष्पादन।
CCTNS. ITSSO, GOT, ICJS एवं CPMS सहित विभिन्न पुलिसिंग एवं तकनीकी प्लेटफॉर्न के प्रभावी उपयोग की समीक्षा।
विनिम्न माध्यमों से थाना में प्राप्त शिकायतों का त्वरित निष्पादन।
> भू विवाद /घरेलु विवाद से संबंधित शिकायतों का समाधान एवं त्वरित निष्यादन।
वरीय पुलिस अधीक्षक ने सभी पुलिस पदाधिकारियों का निर्देशित किया कि वे अपने अपने क्षेत्र में सक्रिय एवं दृश्यमान पुलिसिंग सुनिश्चित करें तथा अपराधियों एवं असामाजिक तत्वों के विरुद्ध निरतर एवं लक्षित कार्रवाई करें। विशेष रूप से आदतन अपराधियों अवेर्ण हथियार रखने, अबैग मादक पदार्थों बालों, चेन स्नैचिंग एवं संपत्ति संबंधी अपराधों में संलिप्त अपराधियों पर प्रभावी निगरानी रखने तथा महिलाओं के विरुद्ध अपराधों में त्वरित एवं संवेदनशील पुलिस कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया।
उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिया कि केबल कांडों की संगया कम करना ही उद्देश्य नहीं बल्कि प्रत्येक कांड का गुणवत्तापूर्ण अनुसंधान एवं विधिसम्मत निष्यादन सुनिश्चित करना प्राथमिकता होगी। सभी पर्यवेक्षी पदाधिकारियों को अपने अधीन लंबित कांडों की नियमित समीक्षा कर अनुसंधान में आने वाली बाधाओं का तत्काल निराकरण करने का निर्देश दिया गया।






