BREAKING NEWS

logo

Advertisement
Advertisement

मिथिला सांस्कृतिक परिषद जमशेदपुर ने धूमधाम से मनाया स्थापना दिवस, बाबा विद्यापति को दी श्रद्धांजलि


प्रकाशनार्थ......

आज दिनांक 16/09/2026 ( बुधवार ) को संध्या 06:00 बजे से विद्यापति परिसर, गोलमुरी में, मिथिला सांस्कृतिक परिषद, जमशेदपुर का स्थापना दिवस बड़े ही धूम - धाम और हर्षौल्लास के संग मनाया गया  जिसमें अपने संस्थागत पूर्वजो को याद करते हुए संस्था के उज्जवल भविष्य की कामना की गई।
इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन तथा बाबा विद्यापति पर पुष्पांजलि अर्पित करने के साथ किया गया। तथा श्री शंकरनाथ झा और श्री दिलीप मिश्र के द्वारा कवि - कोकिल बाबा विद्यापति जी के द्वारा रचित और समर्पित लोकगीत और मैथिली संकीर्तन का सफल आयोजन किया गया। जिससे पूरा विद्यापति परिसर भक्ति रस से सराबोर हो गया। 

धन्यवाद ज्ञापन श्री राजेंद्र कर्ण द्वारा किया गया।

उक्त कार्यक्रम को सफल बनाने में  परिषद के माननीय अध्यक्ष श्री आकाश चंद्र मिश्र जी तथा महासचिव श्री शिवचंद्र झा जी, कोषाध्यक्ष श्री गोपाल चंद्र झा जी , उपाध्यक्ष श्री अनिल झा,श्री पंडित विपिन झा, सहित श्रीमती माला देवी, श्री रंजीत झा ,श्री मिथिलेश झा, नवीन कुमर, श्री हरेराम चौधरी,श्री विलाश झा, श्री विवेकानंद झा, श्री संजीव झा आदि सदस्य उपस्थित थे ।