रंका/गढ़वा :पर्यावरण एवं वन्यजीव संरक्षण के प्रति लोगों में जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से रंका वन विभाग की ओर से ‘रन फोर वाइल्डलाइफ’ दौड़ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ डीएफओ इविन बेनी इब्राहिम ने हरी झंडी दिखाकर किया।कार्यक्रम में रंका प्रखंड क्षेत्र के बड़ी संख्या में बालक एवं बालिकाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। युवाओं के लिए 5 किलोमीटर तथा युवतियों के लिए 3 किलोमीटर की दौड़ आयोजित की गई। प्रतिभागियों ने दौड़ के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण और वन्यजीवों की सुरक्षा का संदेश दिया। कार्यक्रम के समापन पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को वन विभाग की ओर से पुरस्कार एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया। पुरस्कार वितरण डीएफओ इविन बेनी इब्राहिम ने किया। उन्होंने कहा कि पर्यावरण और वन्यजीवों की रक्षा के लिए युवाओं की भागीदारी बेहद महत्वपूर्ण है।







