BREAKING NEWS

logo

Advertisement
Advertisement

कोचिंग संस्थानों पर प्रशासन की सख्ती, सदर एसडीएम ने किया औचक निरीक्षण


रांची एक्सप्रेस संवाददाता 

गिरिडीह: जिला उपायुक्त रामनिवास यादव के निर्देश पर सदर एसडीएम धीरेंद्र कुमार ने सोमवार को शहर के कई कोचिंग संस्थानों का निरीक्षण किया। कार्रवाई का उद्देश्य संस्थानों में निर्धारित नियमों के अनुपालन के साथ विद्यार्थियों को मिल रही शैक्षणिक, सुरक्षा और मूलभूत सुविधाओं की जांच करना था। निरीक्षण के दौरान आकाश इंस्टीट्यूट, फिजिक्स वाला (विद्यापीठ), सद्दाम फिजिक्स क्लासेज, नागेंद्र फिजिक्स क्लासेज, मंटू मैथेमेटिक्स, शिराज केमिस्ट्री क्लासेज, लिटलैक्चर प्वाइंट और एग्जाम प्वाइंट समेत विभिन्न संस्थानों की व्यवस्थाएं देखी गईं।एसडीएम ने संस्थानों के पंजीकरण दस्तावेज, शिक्षक एवं विद्यार्थियों के अभिलेख, कक्षाओं की व्यवस्था, मूलभूत सुविधाएं और सुरक्षा इंतजाम की जांच की। संचालकों को झारखंड कोचिंग सेंटर (नियंत्रण एवं विनियमन) अधिनियम, 2025 के प्रावधानों का अनिवार्य रूप से पालन करने का निर्देश दिया गया। एसडीएम ने स्पष्ट किया कि विद्यार्थियों की सुरक्षा और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा से कोई समझौता नहीं होना चाहिए। नियमों की अनदेखी या उल्लंघन पाए जाने पर संबंधित संस्थान के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।