BREAKING NEWS

logo

"एक पेड़ मां के नाम" अभियान के तहत भाजपा नेताओं ने किया वृक्षारोपण


संजीत सिंह ब्यूरो गिरिडीह 

गिरिडीह: भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रव्यापी अभियान "एक पेड़ मां के नाम" के तहत गुरुवार को सुभाष इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी परिसर में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में भाजपा नेताओं, कार्यकर्ताओं एवं विद्यार्थियों ने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

कार्यक्रम का नेतृत्व भाजपा प्रदेश मंत्री शालिनी बैसाखियार और नगर अध्यक्ष जयशंकर सिन्हा सिंकू ने किया। इस दौरान संस्थान के निदेशक विजय सिंह को पौधा भेंट कर अभियान की शुरुआत की गई।

प्रदेश मंत्री शालिनी बैसाखियार ने कहा कि "एक पेड़ मां के नाम" अभियान वर्षा ऋतु तक लगातार चलाया जाएगा। उन्होंने बताया कि भाजपा कार्यकर्ता अधिक से अधिक लोगों को पौधारोपण के लिए प्रेरित कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दे रहे हैं।

नगर अध्यक्ष जयशंकर सिन्हा सिंकू ने कहा कि बूथ स्तर तक कार्यकर्ता इस अभियान को जन-जन तक पहुंचाने में जुटे हैं। उन्होंने लोगों से कम से कम एक पौधा लगाने और उसके संरक्षण की जिम्मेदारी निभाने की अपील की।

संस्थान के निदेशक विजय सिंह ने कहा कि स्वस्थ जीवन के लिए स्वच्छ और संतुलित पर्यावरण आवश्यक है तथा वृक्षारोपण पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

कार्यक्रम में टिंकू सिन्हा, अनिल सिंह, अशोक स्वर्णकार, भुनेश्वर मंडल, मंजू सिंह, मोनिका गुप्ता, रूबी गुप्ता, स्वप्नना गुप्ता, रोशन सिंह, संगीता बैसाखियार सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता, महिलाएं एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।