BREAKING NEWS

logo

धनंजय सिंह ने छात्रों पर लाठीचार्ज की निंदा करते हुए शिक्षा मंत्री की बर्खास्तगी की मांग की


रांची एक्सप्रेस संवाददाता 
गिरिडीह: कांग्रेस के पूर्व जिला अध्यक्ष एवं प्रदेश सचिव धनंजय कुमार सिंह ने अपने संबोधन में केंद्र सरकार पर छात्रों और युवाओं के साथ दमनात्मक रवैया अपनाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि छात्रों पर लाठीचार्ज कर उनके अधिकारों का हनन किया जा रहा है और उन्हें शारीरिक रूप से विकलांग बनाया जा रहा है। साथ ही उन्होंने आरोप लगाया कि नीट पेपर लीक जैसी घटनाओं ने छात्रों को मानसिक रूप से परेशान करने का काम किया है।धनंजय सिंह ने कहा कि छात्र कोई आतंकवादी नहीं, बल्कि देश का भविष्य हैं। उनका आरोप था कि जब भी देश में कोई जनआंदोलन होता है, केंद्र सरकार संवाद के बजाय पुलिस बल का सहारा लेती है। उन्होंने कहा कि सरकार जनता के मुद्दों पर बातचीत करने के बजाय हिंदू-मुस्लिम की राजनीति कर देश को बांटने का प्रयास कर रही है उन्होंने कहा कि सरकार ने "बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ" का नारा दिया था, लेकिन आज बेटियों पर ही लाठीचार्ज किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि भारत एक लोकतांत्रिक देश है, जहां प्रत्येक नागरिक को अपनी बात रखने और शांतिपूर्ण ढंग से विरोध दर्ज कराने का अधिकार है धनंजय सिंह ने केंद्र सरकार से केंद्रीय शिक्षा मंत्री को तत्काल बर्खास्त करने की मांग की। उन्होंने कहा कि यदि ऐसा नहीं किया गया तो कांग्रेस पार्टी गांव-गांव जाकर इस पूरे घटनाक्रम और सरकार के कथित रवैये को आम जनता के बीच रखने का अभियान चलाएगी